पचमढ़ी के होटल में धमाका, एक ही परिवार के 4 लोग घायल

pachmarhi-hotel-explosion-family-injured

पचमढ़ी के होटल में धमाका, एक ही परिवार के 4 लोग घायल

पचमढ़ी के होटल में धमाका एक ही परिवार के 4 लोग घायल

Pachmarhi hotel blast: मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के एक लग्जरी होटल में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक ही परिवार के 4 पर्यटक और एक कुक घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

एक परिवार के 4 लोग घायल

घटना पचमढ़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सिनेरिटी होटल में सुबह करीब 8.30 बजे सिलेंडर में ब्लस्ट हुआ। जिससे होटल में रुके महाराष्ट्र के बुलढाना के एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। होटल का एक कुक भी बुरी तरह से झुलस गया। [caption id="attachment_131941" align="alignnone" width="460"]सिलेंडर में ब्लस्ट सिलेंडर में ब्लस्ट[/caption]

Pachmarhi hotel blast: घायलों का इलाज जारी

धमाका इतना भयानक था कि होटल से 20 मीटर दूर तक इसका असर हुआ। वहीं घटना में होटल को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है।

कांग्रेस नेता का कर रहा संचालन

Pachmarhi hotel blast: बताया जा रहा है कि होटल किराये पर चल रहा था। इस होटल का मालिक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा है। वहीं इस होटल को कांग्रेस नेता का भाई तुषार जायसवाल किराये पर लेकर संचालन कर रहा था। साथ ही होटल से एक कमर्शियल सिलेंडर भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।