CM डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश का पहला हिल स्टेशन बना पचमढ़ी

pachmarhi-becomes-a-hill-station

CM डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश का पहला हिल स्टेशन बना पचमढ़ी

cm डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश का पहला हिल स्टेशन बना पचमढ़ी

Pachmarhi becomes a hill station: पचमढ़ी को ITB Berlin Travel Mart में ‘ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज’ सर्टिफिकेट मिला. अधिकारियों ने बताया कि पचमढ़ी यह अंतर्राष्ट्रीय गौरव हासिल करने वाला देश का पहला हिल स्टेशन बन गया है. मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह (IAS) ने यह सम्मान प्राप्त किया.

[caption id="attachment_139129" align="alignnone" width="1189"]CM डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश का पहला हिल स्टेशन बना पचमढ़ी CM डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश का पहला हिल स्टेशन बना पचमढ़ी[/caption]

बर्लिन में आयोजित समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया

मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए गर्व की एक और उपलब्धि सामने आई है। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले आईटीबी बर्लिन ट्रैवल मार्ट में प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी को प्रतिष्ठित ‘ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट’ से सम्मानित किया गया है।

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह ने बर्लिन में आयोजित समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया।

Pachmarhi becomes a hill station: पचमढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान:पर्यटन मंत्री

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशानिर्देशन में राज्य का पर्यटन लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है. उन्होंने कहा कि पचमढ़ी को मिला यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि राज्य पर्यटन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति और सतत पर्यटन के सिद्धांतों पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है. इस सर्टिफिकेट से पचमढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘सस्टेनेबल टूरिज्म डेस्टिनेशन' के रूप में पहचान मिलेगी, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूत होगी छवि

उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति को सहेजने के प्रयासों के कारण ही पचमढ़ी को यह वैश्विक पहचान मिली है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पचमढ़ी की छवि एक सस्टेनेबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत होगी।

Pachmarhi becomes a hill station: पर्यटन बोर्ड के प्रयासों से मिली सफलता

इस उपलब्धि के पीछे मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के निरंतर प्रयास रहे। परियोजना के तहत नवंबर 2025 में पचमढ़ी में कार्यशाला आयोजित की गई थी,और इसके बाद व्यापक फील्ड वर्क, डेटा संग्रह और दस्तावेजीकरण किया गया। फरवरी 2026 में अंतरराष्ट्रीय ऑडिटर द्वारा ऑन-साइट ऑडिट के बाद इस प्रमाणन पर मुहर लगी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।