Nitin Gadkari road infrastructure : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, ‘म...

nitin-gadkari-road-infrastructure-india-vs-us

Nitin Gadkari road infrastructure : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, ‘मैं अमेरिका से अच्छा रोड इंफ्रांस्ट्रक्चक कर दूंगा तैयार’

nitin gadkari road infrastructure  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान ‘मैं अमेरिका से अच्छा रोड इंफ्रांस्ट्रक्चक कर दूंगा तैयार’

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को मध्य्रदेश दौरे पर थे। उन्होंने राजधानी भोपाल में सड़क एवं पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नई प्रवृतियों और तकनीकों पर सेमिनार का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई विषयों पर गहन चर्चा की और कहा कि देश के विकास के लिए सबसे ज्यादा अहम भूमिका इंफ्रास्ट्रचक्चर की है। किसी भी देश के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका इंफ्रास्ट्रक्चर की है। जब हम अच्छा काम करते हैं, क्रेडिट मिलता है तो क्या मिलता है आप सभी जानते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि मैं मैनेजमेंट का विद्यार्थी हूं। जब हम बैठेंगे, मिलेंगे, विचार करेंगे और बेहतर काम करेंगे तो जो कमियां हमारे सामने आती है उन्हें सुधारना भी जरूरी है। ज्ञान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। कई बार छोटे लोगों से भी अच्छा ज्ञान मिलता है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की तारीफ भी की। कहा कि अनुराग जैन ने कई काम किए। भारत सरकार का गति शक्ति अनुराग जैन ने खड़ा किया। परफेक्शन इन DPR का काम गजब है। गडकरी ने कहा कि भोपाल में बहुत सारे तालाब हैं। मैने शिवराज जी से कहा था कि बड़ा तालाब पर एक ब्रिज बनवाओ। फिर कहा कि अंडरवाटर बनाया जा सकता है। मैंने ब्रह्मपुत्र और गंगा में करीब 17 जगह पर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए रोपेक्स बनाए। भोपाल में रोपेक्स पर काम हो सकता है। उन्होंने कहा कि कई अफसर रोड निर्माण से पहले मौके का निरीक्षण नहीं करते। जब रोड बनना शुरू होता है तो कभी मंदिर बीच में आती है, कभी मस्जिद। फिर हमारे पास आते हैं। ग्राउंड पर सही डीपीआर बनना जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जो रहे, उन्होंने गांव में सड़कों के विकास की प्लानिंग की। साथ ही इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने पूरे देश में लागू कराया। गडकरी ने मेथेनाल का उपयोग जनरेटर में करने की तरकीब बताई। उन्होंने कहा कि यह नई तकनीक है। इसका रेट 22 रुपए लीटर है। डीजल बहुत महंगा है। जनरेटर में उसका उपयोग किया जा सकता है। सड़क निर्माण में बहुत लागत बचेगी। प्रदूषण को देखते हुए ग्रीन फ्यूल की ओर जाना चाहिए। खेती में डीजल की लागत कम कर दो फायदा बढ़ जाएगा। मैंने कहा कि ऊर्जा के दूसरे स्रोतों को देखना चाहिए। मध्य प्रदेश में बहुत सारे आयाम है। रोड अच्छी बनेगी तो उद्योगों का भी विकास होगा हमसफर एक प्रोजेक्ट हम बना रहे हैं। ऐसे प्रोजेक्ट से रोजगार भी बढ़ेगा। सड़क के दोनों ओर अच्छे विकास कार्य होंगे रेस्टोरेंट होंगे, अच्छे स्टेशन होंगे। गति शक्ति का यही उद्देश्य है। नागपुर में एक ही स्थान पर ऊपर मेट्रो, फिर हाईवे, फिर सड़क, फिर ट्रेन है। ऐसे प्रोजेक्ट देश के अन्य शहर में भी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी ऐसा प्लानिंग करेंगे आप भी सोचिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को के लिए भी कवायत करनी चाहिए। सड़क निर्माण में बहुत सारी मिट्टी लगती है, खुद ली जाती है। उन जगहों पर तालाबों का निर्माण कराएं। नदियों पर या वाटर बॉडी पर निर्माण के लिए तकनीक का इस्तेमाल करें। ऐसे पत्थरों का निर्माण के दौरान इस्तेमाल करें, पत्थरों में बड़े होल का इस्तेमाल करें। ताकि पानी भी धरती में जाए। इससे ग्राउंड लेवल वाटर काम नहीं होगा और निर्माण से पर्यावरण पर असर नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जितने लोग युद्ध में नहीं मारे कोरोना में नहीं मारे वह सड़क दुर्घटना में मर जाते हैं यह आंकड़ा बहुत बड़ा है। कभी कोई आदमी पूर्ण नहीं होता। जो गलतियां हैं। उन्हें स्वीकार कीजिए और आगे भी बढ़ जाएं। परफेक्शन की और बढ़ जाओ। बहुत बड़ी जिम्मेदारी है आप पर समझिए। आने वाला रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका से भी बहुत अच्छा होगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।

Ranbir Alia beaten by Akshay Twinkle : रणबीर- आलिया को पीछे छोड़, अक्षय कुमार- ट्विंकल बने टॉप सेलिब्रिटी कपल

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।