नई परिवहन योजना भोपाल में

भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया मॉडल: मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और रेंट साइकिल से मिलेगी निर्बाध कनेक्टिविटी

भोपाल में एक नया इंटीग्रेटेड परिवहन मॉडल विकसित किया जा रहा है, जिसमें मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसें, और किराये की साइकिलें शामिल होंगी।

भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया मॉडल: मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और रेंट साइकिल से मिलेगी निर्बाध कनेक्टिविटी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए नया इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट मॉडल तैयार किया जा रहा है। इस मॉडल के तहत मेट्रो रेल, इलेक्ट्रिक बस और रेंटल साइकिल सेवा को आपस में जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक निर्बाध और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सके। जिला यातायात समिति की बैठक में मिले सुझावों के आधार पर इस योजना को अंतिम रूप दिया गया है।

मेट्रो स्टेशन से बस और साइकिल की सुविधा

योजना के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों के सभी प्रमुख रूट भोपाल मेट्रो की ऑरेंज और ब्लू लाइन के स्टेशनों से जुड़े होंगे। यात्री मेट्रो स्टेशन से उतरकर सीधे इलेक्ट्रिक बस में सफर कर सकेंगे। वहीं, जिन बस स्टॉप पर उनकी यात्रा समाप्त होगी, वहां किराए पर साइकिल उपलब्ध रहेगी। जीपीएस आधारित इस सेवा के जरिए यात्री साइकिल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे और नजदीकी साइकिल स्टैंड पर उसे जमा कर सकेंगे। कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों में भी साइकिल स्टैंड की संख्या बढ़ाने की योजना है।

मेट्रो नेटवर्क का होगा विस्तार

भोपाल मेट्रो के मास्टर प्लान में लगभग 104 किलोमीटर लंबाई के छह कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। फिलहाल ऑरेंज लाइन पर एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किलोमीटर का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि भविष्य में करोंद तक इसका विस्तार किया जाएगा। ब्लू लाइन भदभदा चौराहे से रत्नागिरी तक लगभग 14.16 किलोमीटर लंबी होगी। इसके अलावा रेड, ग्रीन, येलो और ब्राउन लाइन के माध्यम से बैरागढ़, एयरपोर्ट और मंडीदीप जैसे क्षेत्रों को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।

विशेषज्ञों ने दी किफायती कनेक्टिविटी की सलाह

यह परियोजना स्मार्ट सिटी कंपनी और भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की संयुक्त निगरानी में लागू की जाएगी। 25 जुलाई से इलेक्ट्रिक बसों का व्यावसायिक संचालन भी शुरू होने जा रहा है। हालांकि, भोपाल इंटरनेशनल सेंटर के सदस्य राजेंद्र कोठारी का कहना है कि ऐसी योजनाएं तभी सफल होंगी, जब नागरिकों को बेहतर, आसान और किफायती कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए। उनका मानना है कि मेट्रो के साथ मजबूत बस नेटवर्क और अंतिम छोर तक परिवहन सुविधा सुनिश्चित करना इस मॉडल की सफलता की सबसे बड़ी शर्त होगी।

संबंधित सामग्री

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का आमरण अनशन दिग्विजय सिंह की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

SDRF कमांड सेंटर पहुंचे CM डॉ मोहन, बाढ़-बारिश की समीक्षा कर दिए अलर्ट रहने के निर्देश

SDRF कमांड सेंटर पहुंचे CM डॉ मोहन, बाढ़-बारिश की समीक्षा कर दिए अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और SDRF, NDRF की टीमों के प्रयासों की सराहना की।

फ़िल्म हनुमान अंश के गायक  सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फ़िल्म हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में जन्म से दृष्टिबाधित बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि की घोषणा की।

भोपाल की दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान,मोबाइल एप से भी दे सकेंगे शुल्क

भोपाल की दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान,मोबाइल एप से भी दे सकेंगे शुल्क

भोपाल के मल्टीलेवल पार्किंग में FASTag और डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की गई है, जिससे पार्किंग प्रक्रिया को तेज और आसान बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में भाग लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में भाग लिया

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित रासलीला समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहभागिता की। समारोह में राधा-कृष्ण की आरती उतारी गई और भव्य प्रस्तुतियां हुईं।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september