आपराधिक कानूनों पर CM साय का बड़ा संदेश, डिजिटल न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

नए आपराधिक कानूनों का प्रभाव

आपराधिक कानूनों पर CM साय का बड़ा संदेश, डिजिटल न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से भारतीय न्याय प्रणाली में तेजी और पारदर्शिता लाने की जानकारी दी।

आपराधिक कानूनों पर cm साय का बड़ा संदेश डिजिटल न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

नए आपराधिक कानूनों का प्रभाव |

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों और बदलती चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाए गए नए आपराधिक कानून भारत की न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लेकर आए हैं। रायपुर में आयोजित "स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस" राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य केवल अपराधियों को सजा देना नहीं, बल्कि आम नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना है।

बढ़ी न्याय प्रक्रिया की रफ्तार

CM साय ने बताया कि डिजिटल तकनीक के कारण न्यायिक प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी हुई है। ई-समन से सूचना तुरंत संबंधित व्यक्ति तक पहुंच रही है, जबकि ई-साक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के सुरक्षित संरक्षण और उनकी प्रामाणिकता सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) से देशभर के पुलिस थाने आपस में जुड़े हैं।

साइबर अपराध पर फोकस 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के माध्यम से पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन और जेल विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे मामलों के निपटारे में तेजी आई है। साइबर अपराधों से प्रभावी मुकाबले के लिए राज्य में नौ नए साइबर थाने शुरू किए गए हैं और व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

खेल

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

ACC ने विमेंस एशिया कप 2026 के लिए शेड्यूल घोषित किया। टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

विपक्ष का संसद में विरोध प्रदर्शन,  MSME बिल पास, PM ने की सांसदों से मुलाकात

देश-विदेश

विपक्ष का संसद में विरोध प्रदर्शन, MSME बिल पास, PM ने की सांसदों से मुलाकात

विपक्षी सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया, MSME विधेयक 2026 को लोकसभा में पास कर दिया गया। सदन सोमवार तक स्थगित।

उत्तर प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप, 100 बीघा फसल जलमग्न, सरयू में समाए 27 घर

राज्य

उत्तर प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप, 100 बीघा फसल जलमग्न, सरयू में समाए 27 घर

उत्तर प्रदेश में जारी मानसूनी बारिश ने कई जगहों पर भारी नुकसान पहुंचाया है, बाढ़ के कारण सड़कें और फसलें नष्ट हो गई हैं।

बारिश का कहर! उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, हाईवे बंद; यूपी में बाढ़, दिल्ली में युवक बहा

देश-विदेश

बारिश का कहर! उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, हाईवे बंद; यूपी में बाढ़, दिल्ली में युवक बहा

भारत के कई राज्यों में मानसून की तेज बारिश से उत्तराखंड की नदियां उफान पर हैं और बड़े पैमाने पर बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे को बनाएं नन्हा देशभक्त, ऐसे करे तैयार 

लाइफ स्टाइल

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे को बनाएं नन्हा देशभक्त, ऐसे करे तैयार 

15 अगस्त को भारतीय स्कूलों में देशभक्ति गीत, नृत्य और विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जहाँ बच्चों को आकर्षक परिधान और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की जरूरत होती है।