VIP काफिले छोड़ CM डॉ मोहन ने चुनी मिनी बस, इंदौर में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री यादव का इंदौर दौरा

VIP काफिले छोड़ CM डॉ मोहन ने चुनी मिनी बस, इंदौर में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में वीआईपी वाहन के बजाय 16 सीटर मिनी बस में यात्रा की, पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

vip काफिले छोड़ cm डॉ मोहन ने चुनी मिनी बस इंदौर में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर रहे। इस दौरान एक बार फिर अपने लीक से हटकर लिए गए फैसले और सादगी को लेकर नजर आ रहे है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बचत करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सीएम डॉ मोहन यादव ने इंदौर में अपने व्यक्तिगत वीआईपी वाहन के बजाय प्रशासनिक अधिकारियों के लिए तय 16 सीटर मिनी बस में बैठकर सफर किया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।  मुख्यमंत्री की इस अनूठी पहल की राजनीतिक और प्रशासनिक हल्कों में जमकर सराहना हो रही है।

इंदौर खुद मिसाल पेश कर अधिकारियों के साथ साझा की गाड़ी

आमतौर पर मुख्यमंत्रियों और बड़े राजनेताओं के दौरों में चमचमाती लग्जरी कारों का एक लंबा काफिला चलता है, लेकिन सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इस स्थापित परंपरा को बदलते हुए एक नया उदाहरण पेश किया. सामूहिक सफर: उन्होंने ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की बर्बादी को रोकने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ एक ही 16 सीटर गाड़ी में बैठना पसंद किया।

कानून व्यवस्था को लेकर लिया फीडबैक

अधिकारियों संग चर्चा: इस सामूहिक सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने गाड़ी में मौजूद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से यात्रा करते-करते ही शहर के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर जरूरी फीडबैक भी लिया।

जानकारी के अनुसार इंदौर में अपने विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों को संपन्न करने के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हवाई मार्ग या विशेष विमान के बजाय सड़क मार्ग से उज्जैन (बाबा महाकाल की नगरी) के लिए रवाना हो गए। उनके इस सड़क मार्ग के सफर के दौरान भी सुरक्षा और सादगी का विशेष ध्यान रखा गया है।
 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि जन-विश्वास अभियान-2026, जो शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा, 7 अगस्त से शुरू होगा।

जन विश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार

राज्य

जन विश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जन विश्वास अभियान शुरू हुआ, जिसमें सीधे जनता से संवाद और योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।