MP Teachers day: टीचर डे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

mp-teachers-day-2025

MP Teachers day: टीचर डे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

mp teachers day टीचर डे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

शिक्षकों को मिलेगा चौथा क्रमोन्नति वेतनमान सरकार पर 117 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा

MP Teachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शुक्रवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में यह ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि इससे 117 करोड़ का अतिरिक्त भार सरकार पर आएगा लेकिन इसमें भी हमें आनंद की अनुभूति होगी। सरकार शिक्षकों के लिए हमेशा बेहतर काम करेगी।

कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर चौथा समयमान वेतनमान

भोपाल के प्रशासन अकादमी में चल रहे कार्यक्रम में सीएम यादव ने कहा- मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षक देश में मौजूद हर बोर्ड (सीबीएसई और आईसीएससी) को सीधी टक्कर दे रहे हैं। यही कारण है कि हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे देश में आयोजित होने वाली कठिन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर चौथा समयमान वेतनमान लागू किया जाएगा।

समारोह में शिक्षक हुए सम्मानित

समारोह में प्रदेशभर से चयनित 14 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन्हें 25 हजार रुपए की सम्मान निधि, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र दिए गए।जिनके 35 साल पूरे, उनको ही लाभ 1 जुलाई 2023 को जिन शिक्षकों को सेवा में 35 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे करीब 1.50 लाख प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। इन शिक्षकों ने 35 साल की सेवा तो पूरी कर ली है, पर पदोन्नति की पात्रता नहीं है इसलिए क्रमोन्नति वेतनमान दिया जा रहा है।

प्राथमिक और माध्यमिक श्रेणी के ये 8 शिक्षक सम्मानित

गुना

शासकीय प्राथमिक शाला बिसोनिया के जितेन्द्र शर्मा

शाजापुर

शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक-2 के दिलीप जायसवाल

सिवनी

ईपीईएस स्कूल भाटीवाड़ा के दिलीप कटरे

दमोह

शासकीय प्राथमिक स्कूल बसिया के श्रीकांत कुर्मी

खंडवा

शासकीय उ.मा.वि. रुस्तमपुर की श्रद्धा गुप्ता

दमोह

शासकीय माध्यमिक स्कूल के मोहन सिंह गौंड

उज्जैन

शासकीय माध्यमिक शाला, चंदेसरा के अपूर्व शर्मा

अलीराजपुर

शासकीय माध्यमिक शाला के धनराज वाणी

उच्चतर माध्यमिक श्रेणी ये 6 शिक्षक सम्मानित

धार

शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. बाग की राधा शर्मा

जबलपुर

मेडिकल कॉलेज स्थित शासकीय उ.मा.वि. के डॉ. नरेन्द्र कुमार उरमलिया

सागर

शासकीय उ.मा. संभागीय ज्ञानोदय स्कूल के महेन्द्र कुमार लोधी

रतलाम

शासकीय उ.मा.वि. जावरा की विनीता ओझा

राजगढ़

शासकीय हाई स्कूल की डॉ. सरिता शर्मा

बालाघाट

शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा के सौरभ कुमार शर्मा

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता भी हुए सम्मानित

इस मौके पर सीएम यादव ने उन शिक्षकों का भी राज्य स्तर पर सम्मान किया, जिन्हें हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ है।दमोह की शीला पटेल और आगर-मालवा के भैरूलाल ओसारा को केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित किया गया था।इसके अलावा, वर्ष 2024 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके माधव प्रसाद पटेल (दमोह) और सुनीता गोधा (मंदसौर) को भी राज्य स्तरीय समारोह में विशेष सम्मान दिया गया। इन्हें शॉल-श्रीफल, स्मृति चिह्न और 5 हजार रुपए की सम्मान निधि प्रदान की गई। Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।