CM के काफिले में लापरवाहीः 3 पुलिसकर्मियों की सैलरी कटी

mp-police-salary-cut-in-indore

CM के काफिले में लापरवाहीः 3 पुलिसकर्मियों की सैलरी कटी

cm के काफिले में लापरवाहीः 3 पुलिसकर्मियों की सैलरी कटी

MP Police salary cut: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के काफिले के दौरान हुई लापरवाही ने यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीआईपी मूवमेंट जैसे संवेदनशील समय में व्यवस्था बिगड़ने पर ट्रैफिक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। और कार्रवाई की गाज सीधे ड्यूटी पर तैनात 3 पुलिसकर्मियों पर गिर गई। मामले को गंभीरता से देखते हुए यातायात डीसीपी ने तीनों पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई करते हुए उनकी 25 प्रतिशत वेतन कटौती के आदेश जारी कर दिए।

[caption id="attachment_142846" align="alignnone" width="1184"]3 पुलिसकर्मियों की सैलरी कटी 3 पुलिसकर्मियों की सैलरी कटी[/caption]

MP Police salary cut: तय प्लान के मुताबिक यातायात नहीं संभाला गया

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान तय प्लान के मुताबिक यातायात नहीं संभाला गया, जिससे कुछ समय के लिए रास्तों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी। जांच में सामने आया कि जिन पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती, जिसके कारण काफिले की मूवमेंट के समय यातायात प्रभावित हुआ। जैसे ही मामला सामने आया तो अधिकारियों ने रिपोर्ट तलब की और बिना देर किए कार्रवाई की। यातायात डीसीपी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वीआईपी ड्यूटी में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

MP Police salary cut: कड़ी विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी

उन्होंने कहा कि सीएम का काफिला हो या कोई भी विशेष मूवमेंट, जिम्मेदारी में चूक करने वालों को सीधे कार्रवाई का सामना करना पड़ता है और करना पड़ेगा। पुलिस विभाग के अनुसार यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आगे से यदि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो सिर्फ वेतन कटौती ही नहीं, बल्कि और कड़ी विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

संबंधित सामग्री

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

राज्य

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की सुविधा के लिए हर विधानसभा में कृषि यंत्र किराया शॉप्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

मध्यप्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन की घोषणा, किसानों के लिए नवाचार और तकनीकी जानकारी पर जोर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा और जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने लोकतंत्र और विधानसभा के महत्व पर चर्चा की।

राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

राज्य

राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

₹5-10 हजार में तैयार होती थीं 10वीं-12वीं की फर्जी मार्कशीट, दिल्ली पुलिस ने किया बड़े रैकेट का भंडाफोड़

जुर्म गाथा

₹5-10 हजार में तैयार होती थीं 10वीं-12वीं की फर्जी मार्कशीट, दिल्ली पुलिस ने किया बड़े रैकेट का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज बनाने वाले गिरोह को पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी में लैपटॉप, प्रिंटर और दस्तावेज बरामद।