MP में निगम-मंडलों में जल्द नियुक्तियां, सूची दिल्ली पहुंची, इसी हफ्ते हो सकता ऐलान

mp-nigam-mandal-appointments-list-bjp-madhya-pradesh

MP में निगम-मंडलों में जल्द नियुक्तियां, सूची दिल्ली पहुंची, इसी हफ्ते हो सकता ऐलान

mp में निगम-मंडलों में जल्द नियुक्तियां सूची दिल्ली पहुंची इसी हफ्ते हो सकता ऐलान

mp nigam mandal: मध्यप्रदेश की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में चल रही निगम-मंडलों की नियुक्तियों पर अब जल्द फैसला होने के संकेत मिल रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार और संगठन की तरफ से तैयार की गई सूची अब दिल्ली पहुंच चुकी है।केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही संभव है कि इसी सप्ताह पहली सूची जारी कर दी जाए। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।

mp nigam mandal: करीब चार दर्जन पदों पर होंगी नियुक्तियां

सूत्रों के मुताबिक राज्य स्तर के निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में लगभग चार दर्जन पदों पर नियुक्तियां की तैयारी है।इसके अलावा स्थानीय स्तर के विभिन्न शासी निकायों में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जगह देने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि करीब 300 से 400 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग समितियों और निकायों में समायोजित किया जा सकता है.इन नामों को तय करने से पहले जिलाध्यक्षों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए। उसके बाद प्रदेश संगठन स्तर पर सूची पर दोबारा मंथन किया गया और फिर अंतिम प्रस्ताव दिल्ली भेजा गया।

mp nigam mandal: वरिष्ठ नेताओं के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं को भी मौका

जानकारी के अनुसार राज्य स्तर के निगम-मंडलों में पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता मिल सकती है.संभावना जताई जा रही है कि इनमें कुछ पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित रहे नेता भी शामिल हो सकते हैं.हीं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकायों और संस्थाओं में जिम्मेदारी देने की तैयारी है।

स्थानीय निकायों और समितियों में भी जिम्मेदारियां

संगठन की योजना है कि कार्यकर्ताओं को केवल राज्य स्तर तक सीमित न रखा जाए, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी अवसर दिए जाएं.इसके तहत नगरीय निकायों में वरिष्ठ पार्षद, महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों और अन्य स्थानीय शासी संस्थाओं में भी नाम तय किए जा रहे हैं.इससे संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को सीधे प्रशासनिक और सामाजिक कामकाज से जोड़ने की कोशिश होगी।

15 मार्च तक मोर्चों की कार्यकारिणी भी घोषित होने के संकेत

इस बीच हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिए हैं कि पार्टी के विभिन्न मोर्चों की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी भी जल्द घोषित की जाएगी.बताया जा रहा है कि करीब 15 मार्च तक मोर्चा संगठनों की नई प्रदेश कार्यकारिणी सामने आ सकती है। इसके बाद जिला स्तर की इकाइयों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू होगी.
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, फिलहाल टला
राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि मोहन यादव आने वाले समय में कैबिनेट में बदलाव कर सकते हैं. हालांकि फिलहाल यह प्रक्रिया टलती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार जिन मंत्रियों के पास दो या उससे अधिक बड़े विभाग हैं, उनमें से कुछ विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपे जा सकते हैं.इसके अलावा मुख्यमंत्री के पास मौजूद कुछ विभाग भी मंत्रियों के बीच बांटे जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सबकी नजर इस बात पर है कि निगम-मंडलों की पहली सूची कब जारी होती है और किन नेताओं को इसमें जगह मिलती है।  

संबंधित सामग्री

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

राज्य

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।

राम मंदिर चढ़ावा: संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर संबंधित जमीन घोटाले के 11 सबूत SIT को सौंपे। उन्होंने खरीदी गई जमीन की अनियमितताओं पर प्रकाश डाला।