MP NEWS: चंबल के लाल ने किया कमाल

mp-news-chambals-lal-did-wonders

MP NEWS: चंबल के लाल ने किया कमाल

By:

Ranu

mp news चंबल के लाल ने किया कमाल

Reporter: प्रदीप राजावत

MP NEWS: भिण्ड जिला कभी डाकुओं के नाम से बदनाम हुआ करता था मगर अब भिंड के युवा शिक्षा खेल सहित हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहा है, ऐसा ही काम भिंड के दीपक वर्मा ने किया है जो सरकारी स्कूल के छात्र उन्होंने ऐसी डिवाइस तैयार की है. जिससे मोबाइल चलाते हुए बच्चों की आंखों पर असर नहीं होगा, मोबाइल नजदीक लाने पर मोबाइल की लाइट बंद हो जाएगी।

दीपक वर्मा ने तैयार की डिवाइस

जिले के अंतिम छोर व मुरैना वार्डर के किनारे लगे गांव उदोतगढ़ के शासकीय हायर सेकंडरी के छात्र दीपक  वर्मा का अपने विद्यालय के गाइड टीचर मनोज कौशल और जिला स्तर पर सत्यभान भदौरिया के मार्गदर्शन में तैयार मॉडल का राष्ट्र स्तरीय  विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 17-19 सितम्बर 2024 ITPO प्रगति मैदान,न्यू दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप पहले स्थान पर चयनित होने पर 19 सितम्बर को विज्ञान भवन, न्यू दिल्ली में पुरुस्कृत किया गया।

Read More- 20 साल बाद ‘Veer Zara’ ने बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

MP NEWS: सर्वश्रेष्ठ मॉडल में मिला पहला स्थान

भोपाल में भी 10 श्रेष्ठ मॉडल में दीपक के मॉडल को मिला था स्थान!  LNCT UNIVERSITY BHOPAL में जुलाई माह में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कक्षा 12 वीं के छात्र दीपक वर्मा के माॅडल सहित कुल 10 श्रेष्ठ मॉडल्स का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 के अन्तर्गत आयोजित  होने वाली राष्ट्र स्तरीय  विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024 के लिए चयन हुआ था जिसमें उनके मॉडल को इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रथम स्थान मिला है।

MP NEWS: दीपक का हुआ गांव में स्वागत!

दीपक वर्मा को यह उपलब्धि मिलने के बाद गांव उदोतगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया, दीपक वर्मा के चाचा ने कहा कि यह हम सबके लिए ही नहीं बल्कि समस्त भिंड वासियों के लिए गौरव की बात है, दीपक वर्मा साधारण परिवार से हैं उनके पिता मजदूरी करते हैं, दीपक ने इसका श्रेय अपने परिवार वालों और गाइड टीचर को दिया है।

संबंधित सामग्री

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।