मप्र सीएम ने की द्वारकाधीश की पूजा

देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा की और धार्मिक पर्यटन के विस्तार की बात कही।

By : रोहन उमक
देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गुजरात के देवभूमि द्वारका स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने पत्नी श्रीमती सीमा यादव और परिजनों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान द्वारकाधीश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव डॉ. इलैया राजा टी. भी मौजूद रहे।

भगवान के दर्शन करते हुए मप्र सीएम डॉ मोहन यादव

जन्माष्टमी से एक दिन पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।

महाकाल लोक के बाद उज्जैन में 20 गुना बढ़े श्रद्धालु

दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन और गुजरात की द्वारका समेत कई धार्मिक शहरों में पर्यटन के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या करीब 20 गुना बढ़ गई है। उनके अनुसार, वर्तमान में उज्जैन में 10 करोड़ से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं।

महाकाल लोक

उन्होंने कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण हुआ, जिससे काशी में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिली।

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश के दर्शन को बताया सौभाग्य

मुख्यमंत्री ने द्वारकाधीश मंदिर को सनातन परंपरा के प्रमुख तीर्थों में से एक बताते हुए कहा कि यह आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार धामों में शामिल है। जन्माष्टमी से ठीक पहले भगवान द्वारकाधीश के भव्य दर्शन और पूजा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

डॉ. यादव ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने सोमनाथ धाम की यात्रा की थी और अब द्वारका पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रमुख देवस्थलों में भी श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने पर सरकार लगातार काम कर रही है।

सीएम डॉ मोहन यादव

धार्मिक स्थलों पर बढ़ेंगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन, ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जरूरी अधोसंरचना का तेजी से विकास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य पर्यटन के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

संबंधित सामग्री

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर जिले में नकली शराब पीने से कई मौतें हुईं। मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारियों को निलंबित किया।

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

नेत्रहीन गायक सुनील लोधी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इलाज का आश्वासन दिया है और उनकी संगीत प्रतिभा की जमकर सराहना की।

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

मध्यप्रदेश में निवेश और विकास की नई लहर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'इन्वेस्ट एमपी-2026' और 'एआईएम कांग्रेस-2026' में भागीदारी।

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर गहरा दुःख जताया और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-52 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, 32 यात्री घायल हो गए।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september