MP Administrative reshuffle: MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ग्वालियर-रीवा समेत कई...

mp-administrative-reshuffle-women-collectors-ias-2017

MP Administrative reshuffle: MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ग्वालियर-रीवा समेत कई महिला कलेक्टर हटेंगी

mp administrative reshuffle mp में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ग्वालियर-रीवा समेत कई महिला कलेक्टर हटेंगी

MP Administrative reshuffle: भोपाल में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. प्रदेश सरकार जल्द ही बड़े स्तर पर तबादले करने जा रही है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। संकेत हैं कि इस फेरबदल में ग्वालियर, रीवा, मैहर जैसे अहम जिलों की महिला कलेक्टरों को हटाकर अन्य महिला अधिकारियों को मौका दिया जाएगा, वहीं 2017 बैच के आईएएस अफसरों को पहली बार कलेक्टरी सौंपी जाएगी.मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर मंथन लगभग पूरा हो चुका है और अब सिर्फ अंतिम मुहर लगना बाकी है।

MP Administrative reshuffle: कॉन्फ्रेंस के बाद आएगा आदेश

सूत्र बताते हैं कि 21 जनवरी को मुख्य सचिव अनुराग जैन कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इस बैठक के तुरंत बाद तबादला सूची जारी हो सकती है. हालांकि 26 जनवरी के आसपास कुछ प्रशासनिक कारणों से सूची में हल्की देरी की भी संभावना जताई जा रही है.इस फेरबदल का असर सिर्फ जिलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मंत्रालय और विभागाध्यक्ष स्तर पर भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

MP Administrative reshuffle: 2017 बैच को मिलेगी कलेक्टरी

सरकार इस साल 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर बनाने की शुरुआत करने जा रही है। मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ गुरुप्रसाद और डीके नागेन्द्र को इस साल कलेक्टर बनना लगभग तय माना जा रहा है.इसी बैच के रोहित सिसोनिया भी कलेक्टर बनने की दौड़ में थे, लेकिन इंदौर के दूषित पानी मामले में निलंबन के बाद वे सूची से बाहर हो गए हैं.सूत्रों के मुताबिक इस बैच से सुश्री अंजु अरुण कुमार, अभिलाश मिश्रा, कुमार सत्यम, सौरभ सोनवाने, योगेश तुकारात और राहुल नामदेव को भी कलेक्टरी मिलने की प्रबल संभावना है। Also Read-यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण

महिला कलेक्टरों में भी बदलाव के संकेत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में प्रदेश के 17 जिलों में महिला अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जाता है। इनमें ग्वालियर, रीवा, पन्ना, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, झाबुआ, सिवनी, शाजापुर, खरगोन, मैहर, अलीराजपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, मंदसौर, बड़वानी, आगर-मालवा और रतलाम शामिल हैं। अब इसी सूची में से करीब 5 महिला कलेक्टरों को बदले जाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि ग्वालियर की रुचिका चौहान, रीवा की प्रतिभा पाल, नर्मदापुरम की सोनिया मीणा, झाबुआ की नेहा मीणा और निवाड़ी की जमुना भिड़े के तबादले हो सकते हैं.बताया जा रहा है कि इन पदों पर अन्य महिला अधिकारियों को मौका दिया जाएगा। Also Read-भोपाल-इंदौर में हाई-प्रोफाइल एमडी ड्रग नेटवर्क का पुलिस ने किया पर्दाफाश

तीन संभागायुक्त भी बदल सकते हैं

तबादलों की यह लहर संभाग स्तर तक पहुंचेगी। भोपाल, ग्वालियर और रीवा संभाग के आयुक्त बदले जा सकते हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को सचिव पद पर पदोन्नति मिल चुकी है। ऐसे में उन्हें भोपाल संभागायुक्त बनाए जाने या फिर मुख्यमंत्री कार्यालय में वापसी की अटकलें भी तेज हैं।
अब निगाहें सूची पर
प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि यह फेरबदल सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मैदानी स्तर पर सरकार की कार्यशैली और नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा। अब सबकी निगाहें उस सूची पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में तस्वीर साफ कर देगी।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।