मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति

परिवार का भयानक अंत

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।

मुरैना पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

सोते हुए पत्नी और बच्चों पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात बलराम ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा, 8 वर्षीय बेटे आरव और 5 वर्षीय बेटे देबू पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। तीनों उस समय सो रहे थे। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह पड़ोसियों को हुआ शक

शनिवार सुबह पड़ोसियों ने घर का मुख्य गेट बाहर से बंद देखा। संदेह होने पर उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से झांककर देखा तो आंगन में महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वारदात के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचा आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद बलराम गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका शव भी बरामद कर लिया है।

पत्नी के डांस वीडियो को लेकर था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बलराम बेंगलुरु में मार्बल घिसाई का काम करता था और करीब एक महीने पहले गांव लौटा था। इसी दौरान गांव में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में उसकी पत्नी रविता ने डांस किया था। कार्यक्रम का वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर बलराम को भेज दिया था। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर रविता कुछ समय के लिए मायके भी चली गई थी और तीन दिन पहले ही वापस लौटी थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इसी पारिवारिक विवाद ने इस खौफनाक वारदात को जन्म दिया।

जांच में जुटी पुलिस

बसैया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर पारिवारिक विवाद को घटना की मुख्य वजह मान रही है।

 

संबंधित सामग्री

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे को बनाएं नन्हा देशभक्त, ऐसे करे तैयार 

लाइफ स्टाइल

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे को बनाएं नन्हा देशभक्त, ऐसे करे तैयार 

15 अगस्त को भारतीय स्कूलों में देशभक्ति गीत, नृत्य और विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जहाँ बच्चों को आकर्षक परिधान और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की जरूरत होती है।

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

राज्य

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

उद्घाटन के 18 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 84 जगहों पर धंस गया। NHAI ने कार्रवाई करते हुए PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित किया।

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

खेल

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस टेस्ट के नियमों में बदलाव। ब्रोंको टेस्ट अब प्राथमिक फिटनेस टेस्ट बना, यो-यो टेस्ट की जगह ली।

मॉनसून में खास पान के पत्ते से बने पकौड़े का मजा

लाइफ स्टाइल

मॉनसून में खास पान के पत्ते से बने पकौड़े का मजा

मॉनसून के सीज़न में पान के पत्ते से बने अनोखे पकौड़े ट्राई करें। ये पकौड़े दक्षिण भारत में लोकप्रिय हैं और इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: पैतृक घर पर कुर्की का नोटिस, 34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो होगी नीलामी

मनोरंजन

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: पैतृक घर पर कुर्की का नोटिस, 34 दिन में लोन नहीं चुकाया तो होगी नीलामी

राजपाल यादव और उनके परिवार पर 16.61 करोड़ का बकाया लोन है। बैंक ने उन्हें 34 दिनों के भीतर बकाया चुकाने का आदेश दिया है।