मुरादाबाद में पुलिस एनकाउंटर

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर में गोली लगी, जब उसने पुलिस पर गोली चलाई।

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी। रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

महिला से छेड़खानी

फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी नौशाद लेडीज टेलर है। उसकी शादी नहीं हुई है। नौशाद ने 29 अप्रैल यानी 2 दिन पहले महिला से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर वह भाग गया था। घटना का CCTV सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान की। 5 टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पहले भी कई महिलाओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। हालांकि, इससे पहले किसी महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

शॉर्ट एनकाउंटर

SP सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नौशाद मुगलपुरा थाना इलाके में रामगंगा नदी के किनारे जामा मस्जिद के पास मौजूद है। वह छिपने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने इलाके को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग वह घोयल होकर गिर पड़ा। उसके पास से 1 तमंचा और 3 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकार महिला को भी ट्रेस कर लिया है। उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर