मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म,रामनिवास रावत घोषित हुए नए MLA!

mla-mukesh-malhotra-news

मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म,रामनिवास रावत घोषित हुए नए MLA!

मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्मरामनिवास रावत घोषित हुए नए mla

MLA Mukesh Malhotra: ग्वालियर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा सीट से मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को रद्द कर दिया है। यह फैसला जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने सुनाया। अदालत ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और जानकारी छिपाने को आधार मानते हुए चुनाव को शून्य घोषित किया।

मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म,रामनिवास रावत घोषित हुए नए MLA!

हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

इस मामले में याचिका भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी छिपाई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रस्तुत तथ्यों को सही माना और इसे चुनाव नियमों का उल्लंघन बताया। इसके बाद हाईकोर्ट ने उनका चुनाव निरस्त कर दिया।

रामनिवास रावत को घोषित किया विधायक

कोर्ट ने एक और अहम आदेश देते हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद विजयपुर सीट का प्रतिनिधित्व अब भारतीय जनता पार्टी के पास चला गया है। प्रदेश की राजनीति में इस निर्णय को काफी अहम माना जा रहा है।

MLA Mukesh Malhotra: विवेक तन्खा बोले- सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे

सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने कहा, "हम इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। हमने कोर्ट से रिक्वेस्ट की है कि सिर्फ कुछ जानकारी गलत दी गई, इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव में धांधली हुई थी। हमें भरोसा है कि मुकेश मल्होत्रा ​​को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी।

जीतू पटवारी बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे हमें न्याय मिलेगा

चुनाव कैंसिल होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक साल पहले विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया। मुकेश मल्होत्रा को भारी वोटों से जिताया। फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

MLA Mukesh Malhotra: पटवारी ने कहा- हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। अगर चुनाव भी हुआ तो जितने वोटों से रामनिवास रावत को हराया था। उससे दोगुना वोटों से फिर हराएंगे। विजयपुर की जनता रावत को और बीजेपी को हराने के लिए फिर तैयार बैठी है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।