MAU HOSPITAL NEWS: ओपीडी में पहुंचे 855 मरीज, 150 से अधिक को ब्लड प्रेशर और सांस लेने में परेशानी

mau-hospital-news

MAU HOSPITAL NEWS: ओपीडी में पहुंचे 855 मरीज, 150 से अधिक को ब्लड प्रेशर और सांस लेने में परेशानी

mau hospital news ओपीडी में पहुंचे 855 मरीज 150 से अधिक को ब्लड प्रेशर और सांस लेने में परेशानी

MAU HOSPITAL NEWS: जिले में रात का तापमान लगातार कम हो रहा है. जहा अस्पतालों में लेफ्ट वेंटिकुलर फेल्योर व हार्ट की नसों के बंद होने के मामले बढ़ गए हैं. [caption id="attachment_129375" align="alignnone" width="300"]MAU HOSPITAL NEWS MAU HOSPITAL NEWS[/caption] बता दें की जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को पहले दिन ही ओपीडी में 855 मरीजों में 150 से अधिक ब्लड प्रेसर, सांस लेने में परेशानी की समस्या लेकर पहुंचे थे. इसमें 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर डाक्टर उसका उपचार शुरू किया था. इसको लेकर जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि.. लगातार तापमान में कमी होने से बीपी, अस्थमा, दिल की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है. MAU HOSPITAL NEWS:इन मरीजों में 45 साल से लेकर 71 साल तक के व्यक्ति शामिल हैं. गनीमत है कि सही समय पर अस्पताल पहुंचने से सबका इलाज हो गया. बताया गया कि उनके चेंबर में 55 मरीज हाई बीपी और सांस लेने में दिक्कत की समस्या को लेकर पहुंचे, इसमें 2 मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था. साथ ही कहा की इसके पीछे कारण है कि ठंड के कारण नसों की सिकुड़न बढ़ जाती हैं. इससे ब्लड की सप्लाई सही से नहीं हो पाती. डॉ ने कहा की हार्ट अटैक लक्षण दिखने पर फौरन अस्पताल जाना चाहिए. ऐसे मामलों में शुरुआती 1 घंटा मरीज का जीवन बचाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. आईए जानते है हार्ट अटैक के लक्षण छाती में दर्द या दबाव महसूस होना छाती से होकर बाएं हाथ में दर्द का जाना सांस लेने में परेशानी ज्यादा पसीना आना चक्कर आना जी मिचलाना सीने में भारीपन महूसस होना --------- MAU HOSPITAL NEWS: इन बातों का रखें ख्याल - सुबह की सैर बंद कर दें - धूप निकलने पर 45 मिनट टहलें - जिम जाने की बजाय घर में व्यायाम करें - भोजन में अंडा या मछली शामिल करें - अपने डॉक्टर के लगातार संपर्क में रहें - रात के खाने में चिकनाई बहुत कम लें - शुगर व बीपी वाले मरीज दवाएं दोबारा चेक कराएं तापमान कम होने से हृदय संबंधी बीमारियों वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। सिर्फ ठंड से बचकर, व्यायाम और संतुलित खानपान से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। पीने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी दवा से कम नहीं है। - डॉ. संजय गुप्ता, सीएमओ

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।