Ujjain: सावन का अंतिम सोमवार, राजा स्वरूप बाबा महाकाल का श्रृंगार शाम 4 बजे प्र...

mahakaleshwar-temple-ujjain

Ujjain: सावन का अंतिम सोमवार, राजा स्वरूप बाबा महाकाल का श्रृंगार शाम 4 बजे प्रजा का हाल जानने निकलेंगे बाबा

ujjain सावन का अंतिम सोमवार राजा स्वरूप बाबा महाकाल का श्रृंगार  शाम 4 बजे प्रजा का हाल जानने निकलेंगे बाबा

आज श्रावण माह का चौथा और अंतिम सोमवार है। सोमवार तड़के ढाई बजे भस्म आरती के दौरान कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल अर्पित कर भस्म रमाई गई। पंचामृत अभिषेक पूजन कर भगवान महाकाल का भांग चंदन और आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।

राजा स्वरूप बाबा महाकाल का श्रृंगार

सावन मास मे भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता हैं. इस माह में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुंचते हैं. यही वजह है कि सावन के अंतिम सोमवार को दर्शन के लिए रविवार रात से ही बड़ी संख्या में भक्त महाकाल मंदिर में पहुंचने लगे. वहीं तड़के भस्म आरती हुई, जिसके बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ. ये रात 10 बजे तक शयन आरती तक चलेगा.

5 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन की संभावना

आखिरी सावन सोमवार को करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है. ऐसे में प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. बता दें कि सावन के पहले सोमवार को 2.5 लाख, दूसरे सोमवार को तीन लाख, तीसरे सोमवार को चार लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे थे. पंडित महेश पुजारी ने बताया कि श्रावण माह तपस्या का माह रहता है। महाकाल मंदिर में भगवान की दिनचर्या रोजाना की तरह रही। सुबह भगवान को भांग चंदन अर्पित किया गया। श्रावण माह में महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्त जल अर्पित कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर उन्हें प्रसन्न करते हैं।

शाम को नगर भ्रमण करेंगे महाकाल

शाम 4 बजे महाकाल भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पालकी में श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में, गजराज पर श्री मनमहेश रूप, गरुड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश जी स्वरूप में दर्शन देंगे।मंदिर के सभा मंडप में भगवान की पालकी का पूजन होगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी। सवारी के साथ घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, भजन मंडली, झांझ मंडली के सदस्य व पुलिस बैंड भी शामिल रहेंगे। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी  

संबंधित सामग्री

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

मनोरंजन

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

ईशा देओल ने खुलकर बात की कि उन्हें अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है, विशेषकर तलाक और ब्रेकअप के बाद।

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

राज्य

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन में धमाका हुआ जिसके वीडियो से सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हो गईं। 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, वैन और क्रेन जब्त।

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराकर पलट गया, जिससे भीषण आग लगी और चालक की मौत हो गई। कई वाहन भी जल गए।

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।

 SRK के बॉलीवुड में हुए 34 साल हुए पूरे, बचपन की तस्वीर हुई वायरल

मनोरंजन

SRK के बॉलीवुड में हुए 34 साल हुए पूरे, बचपन की तस्वीर हुई वायरल

Bollywood superstar Shah Rukh Khan marks 34 years in the film industry, shares a unique childhood photo at an event in Mangaluru, and goes viral for speaking Kannada.