मदरसे बंदी का असर

उत्तराखंड में बिना मान्यता वाले 107 मदरसे बंद, हरिद्वार में सबसे ज्यादा 102 पर लगा ताला

उत्तराखंड में बिना मान्यता के संचालित 107 मदरसे बंद हुए, जिनमें हरिद्वार से 102 मदरसे शामिल हैं। कई मदरसे अब मान्यता के लिए आवेदन कर चुके हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
उत्तराखंड में बिना मान्यता वाले 107 मदरसे बंद, हरिद्वार में सबसे ज्यादा 102 पर लगा ताला

उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित हो रहे मदरसों पर सरकार की सख्ती का असर दिखाई दे रहा है। राज्य में अब तक 107 मदरसे बंद हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 102 मदरसे हरिद्वार जिले के हैं।

हरिद्वार में 102 मदरसों पर लगा ताला

हरिद्वार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 102 मदरसे बंद हो चुके हैं। वहीं 76 मदरसों ने मान्यता के लिए शिक्षा विभाग में आवेदन किया है, जिनके मामले फिलहाल विचाराधीन हैं।

45 मदरसे पंजीकृत, 46 की जांच बाकी

रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार में 45 मदरसे शिक्षा विभाग में पंजीकृत हैं। इसके अलावा 46 मदरसों का अभी निरीक्षण किया जाना बाकी है। प्रशासन की ओर से इन संस्थानों की स्थिति की जांच की जा रही है।

ऊधमसिंह नगर में भी कार्रवाई

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अनुसार ऊधमसिंह नगर में 119 मदरसे हैं। इनमें से पांच बंद हो चुके हैं, जबकि 60 मदरसों ने अभी तक शिक्षा विभाग से मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया है।

नैनीताल के 12 मदरसों ने किया आवेदन

नैनीताल जिले में कुल 18 मदरसे बताए गए हैं। इनमें से 12 ने मान्यता के लिए आवेदन किया है। वहीं पिथौरागढ़ में एक और चंपावत में दो मदरसे हैं, लेकिन इन जिलों की विस्तृत रिपोर्ट अभी प्राधिकरण को नहीं मिली है।

पुराने रिकॉर्ड में भी बड़ी संख्या

मदरसा बोर्ड खत्म होने से पहले देहरादून में 41, नैनीताल में 18, हरिद्वार में 270 और ऊधमसिंह नगर में 119 मदरसे विभिन्न स्तरों की मान्यता के साथ पंजीकृत थे। इसके अलावा बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों की पूरी संख्या का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

जांच अभियान आगे भी रहेगा जारी

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत मदरसों की जांच का अभियान जारी है। प्रशासन का कहना है कि अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित कई मदरसे खुद भी बंद हो चुके हैं और आगे भी जांच जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को राज्यपाल के रूप में नियुक्त करने पर बधाई दी, उनके अनुभव को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

13 Oct 2026
उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला पर एक साल की रोक, सरकार का बड़ा फैसला,र्माण से लेकर बिक्री और वितरण तक लागू होंगे नियम

उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला पर एक साल की रोक, सरकार का बड़ा फैसला,र्माण से लेकर बिक्री और वितरण तक लागू होंगे नियम

उत्तराखंड सरकार ने तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया है।

13 Oct 2026
सौरभ जोशी के सवालों पर CM धामी ने खोले जिंदगी के राज, फावड़ा चलाने से बैल हांकने तक के सुनाए किस्से

सौरभ जोशी के सवालों पर CM धामी ने खोले जिंदगी के राज, फावड़ा चलाने से बैल हांकने तक के सुनाए किस्से

CM पुष्कर सिंह धामी ने सौरभ जोशी के साथ बातचीत में अपने ग्रामीण जीवन, खेती और परिवार के संघर्ष के किस्से साझा किए।

13 Oct 2026
उत्तराखंड के 610 गांवों-बस्तियों तक पहुंचेगी सड़क? CM धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों की मंजूरी

उत्तराखंड के 610 गांवों-बस्तियों तक पहुंचेगी सड़क? CM धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों की मंजूरी

उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से 315 सड़क प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया है।

13 Oct 2026
मध्य प्रदेश के ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, चार बार विधायक और रह चुके हैं मंत्री

मध्य प्रदेश के ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, चार बार विधायक और रह चुके हैं मंत्री

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे चार बार विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

12 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर