मध्यप्रदेश में विशेष पखवाड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष  के उपलक्ष में 23 जून से 6 जुलाई तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय निकायों के महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों से मुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिये चर्चा की और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा।

विशेष व्यवस्था के विरोध में आंदोलन किया

गौरतलब है कि, डॉ. मुखर्जी का निधन 23 जून 1953 को हुआ, जिसे राष्ट्रहित में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विशेष व्यवस्था के विरोध में आंदोलन किया था। उनका बलिदान राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक माना जाता है। उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. मुखर्जी की  पुण्यतिथि 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक प्रदेश में विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जाए। 

व्यापक स्तर पर प्रसारित किए जाएं विचार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएं। श्रद्धेय डॉक्टर मुखर्जी शिक्षाविद, चिंतक, सांसद और दूरदर्शी राजनेता थे। उनकी जयंती युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का अवसर है। पखवाड़े का समापन उनके विचारों के व्यापक प्रसार के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाना हो।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026