मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में भारी बारिश

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में मानसून ने तेजी पकड़ी है और कई जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। नदी-नाले उफान पर हैं और बाढ़ की स्थिति बन गई है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है और कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। सीहोर और खंडवा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को दिनभर झमाझम बारिश का दौर जारी रहा, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

किसानों के लिए राहत की खबर

सीहोर जिले में औसतन करीब 1.50 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि आष्टा क्षेत्र में सर्वाधिक 2.05 इंच वर्षा रिकॉर्ड हुई। जावर, इछावर और अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे जिले में 1 जून से अब तक कुल औसत बारिश 10.63 इंच तक पहुंच गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार बारिश की स्थिति काफी बेहतर मानी जा रही है, जो किसानों के लिए राहत की खबर है।

फसल को नुकसान की आशंका जताई

उधर खंडवा जिले में देर रात से जारी तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी में नाला उफान पर आने से खिरकिया मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और कई घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में भी जलभराव के कारण सोयाबीन की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

स्थिति की तुरंत सूचना प्रशासन को दें

आष्टा क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में भी भारी बारिश के चलते कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। भंवरा, दुपाड़िया, नीलबड़ और मुगली जैसे गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और SDRF, होमगार्ड व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे उफनते नदी-नालों और रपटों को पार न करें तथा किसी भी आपात स्थिति की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।

संबंधित सामग्री

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

राज्य

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में 1460 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए, जो खरीफ 2025 के फसल बीमा की दावा राशि है।

सीएम डॉ. मोहन ने UCC को विधानसभा में पेश करने का अनुमोदन किया, अस्पतालों के लिए 898.96 करोड़ स्वीकृत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने UCC को विधानसभा में पेश करने का अनुमोदन किया, अस्पतालों के लिए 898.96 करोड़ स्वीकृत

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने नए विधेयकों की स्वीकृति और 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए धनराशि की मंजूरी दी।

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष का आरोप - बागी सांसदों को बैठक में क्यों बुलाया?

देश-विदेश

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष का आरोप - बागी सांसदों को बैठक में क्यों बुलाया?

संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान, विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया। विवाद TMC के 20 बागी सांसदों की उपस्थिति को लेकर था।

सीधी जिला अस्पताल को मिले 3 नए शव वाहन, अब संचालन और रखरखाव की चुनौती

राज्य

सीधी जिला अस्पताल को मिले 3 नए शव वाहन, अब संचालन और रखरखाव की चुनौती

सीधी जिला अस्पताल को सांसद राजेश मिश्रा की सीएसआर निधि से तीन नए शव वाहन प्राप्त हुए, जिससे शव परिवहन में सुधार की उम्मीद है।

असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें ?

राज्य

असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें ?

मध्यप्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया, जिससे सभी नागरिकों के लिए एक जैसे कानूनी प्रावधान होंगे। इसमें विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप शामिल हैं।