Madhya Pradesh Floods: बारिश का यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक बार फिर आपदा जैसे हालात प...

madhya-pradesh-floods-2

Madhya Pradesh Floods: बारिश का यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक बार फिर आपदा जैसे हालात पैदा कर रहा..बड़े तालाब में पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंचा

madhya pradesh floods बारिश का यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक बार फिर आपदा जैसे हालात पैदा कर रहाबड़े तालाब में पानी का स्तर 166650 फीट तक पहुंचा

Madhya Pradesh Floods: मध्यप्रदेश में बारिश का यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक बार फिर आपदा जैसे हालात पैदा कर रहा है। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया… जिसका असर चारों ओर नजर आ रहा है। यह स्थिति तब बनी जब कैचमेंट क्षेत्रों और सीहोर जिले में भारी बारिश ने तालाब में रिकॉर्ड जलभराव करवाया। [caption id="attachment_103513" align="alignnone" width="300"]Madhya Pradesh Floods Madhya Pradesh Floods[/caption]

  • भदभदा डैम - दो गेट खोले गए, जिससे पहले पानी छोड़ा गया तथा इसके बाद एक गेट बंद कर दिया गया। वर्तमान में कुल 11 में से केवल एक गेट से ही पानी छोड़ा जा रहा है।
  • Madhya Pradesh Floods: रायसेन, हलाली बांध में तीन गेट खोले गए हैं, जिनमें से प्रत्येक गेट से लगभग 2-2 मीटर ऊँचाई तक पानी निकालकर कुल 451.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
  • [caption id="attachment_103514" align="alignnone" width="291"]HALALI DAMP HALALI DAMP[/caption]
  • इंदौर, अमर नगर (खजराना) में नाले किनारे बने तीन मंजिला मकान ढह गए; राजगढ़, नीमच, उज्जैन में कारें बह गईं और एक युवक लापता है। वहीं, इंदिरा सागर सहित पाँच डैम के गेट खोलने पड़े।
  • रतलाम, खाचरौद रोड पर कुछ परिवार बच्चों सहित पानी में फंस गए…जिन्हें देर रात एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला।

Madhya Pradesh Floods: साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर शामिल हैं, जहां अगले 24 घंटों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है गुना की स्थिति थोड़ी अलग लेकिन बेहतर रही... यहां 63.1 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 30 इंच ज्यादा है।

Madhya Pradesh Floods: मौसम विज्ञान की व्याख्या:

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने स्पष्ट किया कि दिनभर में तीन स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय रहे...एक मॉनसून ट्रफ, दो ट्रफ व एक लो-प्रेशर एरिया शामिल हैं...जो भारी बारिश की मुख्य वजह रहे। प्रदेश में मानसून अब तक 40.6 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो कि इस सीजन के लिए निर्धारित 32.4 इंच से काफी अधिक है (110% स्तर)। सामान्य औसत 37 इंच है, जबकि पिछले वर्ष मानसून में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। Madhya Pradesh Floods: बड़ा तालाब अब 'फुल टैंक लेवल' तक पहुंच चुका है, हैरानी की बात है कि यह सितंबर में ऐसा हुआ है..यह स्थिति 2003 के बाद पहली बार देखी गई है।
  • तालाब का स्तर हाल ही में 1666.80 फीट तक पहुँच चुका था।
  • भदभदा डैम का पानी सीधे कलियासोत डैम में पहुँच रहा है, जिससे वहां के गेट खोलने की संभावना जताई जा रही है। केरवा डैम में भी जलस्तर में उछाल आया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

राज्य

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर विश्वविद्यालय का दौरा किया, कृषि अनुसंधान और नई तकनीक पर चर्चा की। किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर जोर।

CM योगी ने दी देवरिया को सौगात, 456 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

राज्य

CM योगी ने दी देवरिया को सौगात, 456 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 456 करोड़ की लागत से विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, प्रदेश में माफियाराज और दंगों का दौर समाप्त होने का दावा किया।

अंबिकापुर में महिला को पति ने दिया तीन तलाक

जुर्म गाथा

अंबिकापुर में महिला को पति ने दिया तीन तलाक

अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति द्वारा तीन बार 'तलाक' कहने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की। पहले भी उसने दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी।

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

राज्य

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

उत्तराखंड में निहंगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून की ओर बढ़ गए। इस घटना के पीछे पंजाब के CM और सिख संगठनों का दबाव माना जा रहा है।