मध्यप्रदेश सीएम मंत्रियों से चर्चा

चुनावी वादे पूरे किए? आप के जिले में कितना विकास, सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से उनके विभागों के कामों और चुनावी वायदों की समीक्षा की।

चुनावी वादे पूरे किए? आप के जिले में कितना विकास, सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव और संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की है।और मंत्रियों से पूछा गया कि चुनाव के समय जो वायदे किए, वो कहां तक पूरे हुए। इसके बाद आज 11 मंत्रियों-निगम मंडल अध्यक्षों की बैठक होगी।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 मई को मंत्रियों के काम का पूरा हिसाब लिया। की उन्होंने चुनाव होने के बाद जो वादे किए। उसपर कितना काम हुआ है। साथ ही उनसे पूछा कि उनके प्रभार वाले जिलों में कितना काम हुआ है, सरकार की योजनाएं-नीतियां समाज के सबसे निचले हिस्से तक कितनी पहुंची हैं। इस दौराम सीएम डॉ मोहन ने  मंत्रियों से पूछा कि उनके विभाग के कामों की क्या स्थिति है और उनके विभाग की उपलब्धियां क्या रहीं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से ये भी पूछा कि चुनाव के समय जो वायदे जनता से किए गए थे, वे कितने पूरे हुए।

इसी तरह संगठन पदाधिकारियों ने भी सत्ता-संगठन का तालमेल जांचा। और उन्होंने भी मंत्रियों से बातचीत की और बैठकों की जानकारी ली। सीएम डॉ. यादव और संगठन पदाधिकारियों ने आज 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। आज  11 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी। इन बैठकों में निगल मंडल के पदाधिकारियों को शासन-प्रशासन के मंत्र दिए जाएंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सह-संगठन मंत्री सहित हम लोगों ने करीब 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्रियों से पूछा कि सरकार-संगठन का समन्वय कैसा है, प्रभार वाले जिलों में उनके कितने प्रवास हुए, उस समय संगठन के जो कार्यक्रम थे, संगठन की जो रचना थी, उनकी बैठकें हुई कि नहीं, संगठन से उनका तालमेल कैसा है। खंडेलवाल ने बताया कि जहां तक मंत्रियों के विभागों और उनकी समीक्षा की बात है, उन विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे बातचीत की।

अपेक्षाओं-उपलब्धियों पर सवाल

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि मैं समझता हूं कि बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से सभी विषयों पर बातचीत की। उनके विभाग की क्या उपलब्धियां रही हैं। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से, नागरिकों से तीन चार विषय पर अपेक्षा की है। पेट्रोल-डीजल हम कम से कम खर्च करें, सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें। वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल बैठक करें। 

निगम मंडलों के अध्यक्षों को देंगे मंत्र

खंडेलवाल ने कहा कि कल सुबह 9:00 बजे से 11:00 तक जो 10-11 मंत्री रह गए हैं उनसे भी वन टू वन मीटिंग करेंगे। अभी तो सिर्फ जो मंत्रिमंडल के सदस्य हैं, उनके कामों के बारे में सरकार ने समीक्षा की है और हमारे प्रभार के जिलों में संगठन को लेकर उनके क्या काम थे, कोर की लगातार बैठकें होती हैं, संगठन का सिलसिला है उसको लेकर बात की है। कल निगम मंडल के सभी अध्यक्षों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रेनिंग के लिए बुलाया है। उनसे वह संवाद करेंगे कि उनका जनता से कैसे समन्वय रहे, उनका कैसा अपना आदर्श, आचरण रहे और संतुलन रहे। जहां तक संगठन से जुड़े विषय हैं उन पर हम और हमारे प्रभारी महेंद्र सिंह चर्चा करेंगे।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026