मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन,निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस

मुख्यमंत्री ने लिया सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन,निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सौभाग्य सिंह के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार निरस्त किए, वाहन रैली के चलते अनुशासनहीनता का मामला।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शननिगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को 200 वाहनों की रैली निकालने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इतना ही नहीं, उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी सामने आई कि अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करते समय सैकड़ों वाहनों का काफिला निकाला गया। सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीर अनुशासनहीनता माना है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि इस तरह की वाहन रैली राष्ट्रीय संसाधनों के अपव्यय को दर्शाती है और सार्वजनिक पद पर अपेक्षित सादगी व जवाबदेही के खिलाफ है।

अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाएंग

यही वजह है कि मामले के अंतिम निर्णय तक सौभाग्य सिंह के सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार खत्म कर दिए गए हैं।जारी आदेश के मुताबिक, अब वे निगम कार्यालय में प्रवेश, वाहन और संसाधनों का उपयोग, बैठकों में भागीदारी या अध्यक्षता, किसी भी प्रशासनिक या वित्तीय निर्णय में हिस्सा लेने और कर्मचारियों को निर्देश देने जैसे अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

सरकार सार्वजनिक जीवन में सादगी को प्राथमिकता देती

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक जीवन में सादगी, अनुशासन और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि शासन की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

सीएम डॉ. मोहन का नशामुक्ति पर जोर, बोले- नशे के दुष्परिणामों पर पाठ्यक्रम में जानकारी देना आवश्यक

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का नशामुक्ति पर जोर, बोले- नशे के दुष्परिणामों पर पाठ्यक्रम में जानकारी देना आवश्यक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा की। नशामुक्ति और दिव्यांगजन के रोजगार पर जोर दिया गया।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।