तीन आरोपियों के खेतों से साढ़े तीन क्विंटल गांजे के हरे पेड़ पुलिस ने किए जप्त

madhya-pradesh-chhatarpur-news-update-hindi

तीन आरोपियों के खेतों से साढ़े तीन क्विंटल गांजे के हरे पेड़ पुलिस ने किए जप्त

By:

Ranu

तीन आरोपियों के खेतों से साढ़े तीन क्विंटल गांजे के हरे पेड़ पुलिस ने किए जप्त

रिपोर्टर अशोक कुमार सेन

छतरपुर जिले के चंदला थाना अंतर्गत ग्राम सराई में पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए लगभग साढ़े तीन क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजे के पेड़ों को जब्त किया हैं वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।,चंदला पुलिस को अलग अलग खेतों से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद एसपी अगम जैन के निर्देशन में चंदला पुलिस ग्राम सराई पहुंची। और अलग अलग तीन खेतों से अवैध मादक पदार्थ गांजा के छोटे बड़े पेड़ पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि सराई निवासी कमल सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजे के कुल छोटे बड़े 101 नग पेड़ मिले। वहीं अतुल सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े 127 नग पेड़ मिले तथा कुलदीप सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े 61 नग पेड़ मिले हैं। कुल मिलाकर छोटे बड़े पेड़ 289 नग कुल मादक पदार्थ गाजे का वजन करीब 358 किग्रा एवं कीमत करीबन 20 लाख रूपये बताई जा रही है जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। पुलिस ने ग्राम सराई के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया है। और आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदला में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।है।

संबंधित सामग्री

कल भारत खेलेगा अपना 600 वां टेस्ट, गिल ने प्लेइंग 11 के दिए संकेत

खेल

कल भारत खेलेगा अपना 600 वां टेस्ट, गिल ने प्लेइंग 11 के दिए संकेत

भारत 15 अगस्त को अपना 600वां टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा, जिसमें तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज शामिल होंगे।

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

राज्य

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

महाराष्ट्र के नांदेड़ में इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी की वजह से सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बचे। हरसिमरत कौर ने उनकी बहादुरी को सलाम किया।

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

राज्य

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

नोएडा में 16 साल के लड़के ने पिता की हत्या की और बाद में मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना ने समाज को हिला दिया है।

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

राज्य

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को CM सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

राज्य

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अमृतसर के प्रताप नगर में पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर गोलीबारी हुई, पुलिस ने जांच शुरू की।