madhya-pradesh-cabinet-expansion-4-ministers-uncertainty

MP मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 मंत्रियों पर लटकी तलवार!

By : Himani Shrotriya
MP मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 मंत्रियों पर लटकी तलवार!
MP Cabinet Expansion 4 Ministers: मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार होने वाला है। इसको लेकर मंथन का दौर भी शुरू हो गया है। जनवरी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस विस्तार को लेकर कई मंत्रियों पर तलवार लटक रही है। 

विभागों में फेरबदल 

सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के कामकाज और उनकी कार्यशैली से केन्द्रीय नेतृत्व नाखुश है। ऐसे मंत्रियों पर फेरबदल में गाज गिर सकती है, वहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल करना तय माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री मोहन इस संबंध में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं से एक दौर की चर्चा कर चुके हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक दर्जन नेताओं के नामों पर चर्चा भी हो चुकी है। MP मंत्रिमंडल का विस्तार

MP Cabinet Expansion 4 Ministers: नए चेहरें हो सकते है शामिल

कैबिनेट विस्तार में 3 से 4 मंत्रियों को विदा किया जा सकता है, तो 7 से 8 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। मोहन मंत्रिमंडल में अभी मुख्यमंत्री को मिलाकर 31 मंत्री है। इनमें CM के अलावा 20 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्री शामिल है। इनमें चारों राज्यमंत्री वे है, जो पहली बार विधायक का चुनाव जीतकर आए है। https://youtu.be/A0EKFOP7ZP8?si=TtwXIk6wy2hHXXaI

4 मंत्रियों पर लटकी तलवार

MP Cabinet Expansion 4 Ministers: अब उन मंत्रियों के बारे में जान लिजीए जिनपर गाज गिर सकती है। इनमें नारायण सिंह पंवार, मंत्री विश्वास सारंग, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के नाम शामिल है। अब देखना ये होगा की ये मंत्री अपनी कुर्सी बचा पाएंगे या नहीं।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026