सुरगुजा लव जिहाद मामला: महफूज ने तरुण बनकर खेला लव जिहाद का खेल, मोबाइल से खुली साजिश की परतें

love-jihad-case-hindu-name-used-to-trap-tribal-girls

सुरगुजा लव जिहाद मामला: महफूज ने तरुण बनकर खेला लव जिहाद का खेल, मोबाइल से खुली साजिश की परतें

सुरगुजा लव जिहाद मामला महफूज ने तरुण बनकर खेला लव जिहाद का खेल मोबाइल से खुली साजिश की परतें

सुरगुजा लव जिहाद मामला: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में लव जिहाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां महफूज ने तरुण बनकर भोली भाली हिंदू आदिवासी युवतियों को अपना शिकार बनाया,पुलिस ने आरोपी की पहचान बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज के रूप में की है. उसे अंबिकापुर के गांधीनगर थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है.

सुरगुजा लव जिहाद मामला: फेसबुक पर फर्जी पहचान

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फेसबुक पर तरुण पैकरा नाम से फर्जी आईडी बनाई थी. इसी पहचान के जरिए वह सरगुजा और आसपास के इलाकों की आदिवासी युवतियों से संपर्क करता था.  खास तौर पर पैकरा सरनेम वाली लड़कियों को वह निशाना बनाता और खुद को तरुण पैकरा नाम का हिंदू युवक बताता था. Also Read-Love Jihad: इंदौर में लव जिहादी ने हिंदू युवती से की बर्बरता, रेप कर धर्म नहीं बदलने पर सिगरेट से दागा, गर्भपात भी कराया

सुरगुजा लव जिहाद मामला: खुद को बताता थे रेलवे अधिकारी

आरोपी खुद को बिलासपुर रेलवे में अधिकारी बताता था, जबकि हकीकत में वह पटना में एक कपड़े की दुकान में काम करता है. नौकरी और शादी का झांसा देकर वह युवतियों का भरोसा जीतता, फिर मिलने का दबाव बनाता था. Also Read-Love Jihad :छतरपुर में लव जिहाद मामला,बंजरंग दल ने मुस्लिम युवक को पकड़ा

युवती को होटल बुलाया फिर खुली पोल

आरोपी अंबिकापुर पहुंचा और एक आदिवासी युवती को मिलने बुलाया. उसने शहर के एक होटल में कमरा बुक किया और वहां भी ‘स्वराज पैकरा’ के नाम से फर्जी पहचान पत्र जमा कराया. युवती के साथ वह दो दिन तक होटल में रुका.इस दौरान युवक की गतिविधियां युवती को संदिग्ध लगने लगीं. जब उसने आरोपी का मोबाइल फोन देखा, तो उसके फेसबुक अकाउंट से कई अन्य हिंदू लड़कियों को भेजे गए मैसेज सामने आए. शक और गहराया.

आधार कार्ड ने खोली पोल

जब आरोपी किसी काम से होटल के बाहर गया, तो युवती ने उसका बैग चेक किया. बैग में रखा आधार कार्ड देखकर वह सन्न रह गई. कार्ड में नाम मोहम्मद महफूज दर्ज था.सच्चाई सामने आते ही युवती ने अपनी सहेलियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने सरगुजा क्षेत्र की कम से कम तीन आदिवासी युवतियों को अपने जाल में फंसाया था. इनमें अंबिकापुर की दो और कांसाबेल क्षेत्र की एक युवती शामिल है.
मोबाइल से मिले कई सबूत
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. जांच में कई फर्जी बातचीत, फोटो और युवतियों से संपर्क के सबूत मिले हैं. जिस युवती ने पूरे मामले का खुलासा किया, उसके साथ आरोपी शारीरिक संबंध नहीं बना सका था, लेकिन अन्य मामलों में शोषण और ठगी के आरोप सामने आए हैं.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी है.  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।