Korba: वन नाइट क्लब के बाहर नशे में युवती का हंगामा

korba-one-night-club-girl-fight-police-video

Korba: वन नाइट क्लब के बाहर नशे में युवती का हंगामा

korba वन नाइट क्लब के बाहर नशे में युवती का हंगामा

korba night club girl fight video: पुलिस से बहस और मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल

korba night club girl fight video :कोरबा के टीपी नगर स्थित पॉम मॉल में संचालित वन नाइट क्लब के बाहर सोमवार रात को जमकर हंगामा हुआ। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। क्लब से बाहर निकलते ही दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है।

युवती ने पुलिस से की बहस, युवक पर बोतल फोड़ने का आरोप

घटना के दौरान एक युवती और उसका साथी युवक, जिसे वह अपना पति बता रही थी, क्लब से बाहर आए। दोनों स्कूटी पर सवार थे और शराब के नशे में धुत थे। वहीं दूसरे पक्ष में कार (थार) में सवार दो सगे भाई थे। आरोप है कि स्कूटी सवार युवती और युवक ने गाली-गलौज की और बुरी तरह हंगामा मचाया। पुलिस के मुताबिक, युवती ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी तीखी बहस की और लगातार पुलिस कर्मियों पर सवाल खड़े करती रही।दूसरी ओर, कार सवार युवकों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान स्कूटी सवार युवक ने उनके सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। झगड़े में थार कार के सामने का कांच टूट गया और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते रहे। पुलिस फिलहाल रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है। जब तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी जाती, तब तक पुलिस कोई कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है।

क्लब में पहले भी हो चुके विवाद

गौरतलब है कि वन नाइट क्लब में विवाद की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी क्लब के बाहर शराब के नशे में युवाओं के झगड़े और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने क्लब के बाहर लगातार हो रहे ऐसे विवादों को लेकर सीएसईबी चौकी पुलिस से शिकायत की है और क्लब पर कड़ी निगरानी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि क्लब और उसके आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Watch Now :- "हमीरपुर में थाली-डमरू से मांगी सड़क: वायरल हुआ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस ने घेरा योगी सरकार को!" Read:- AI की मदद से पुरुष बना पिता: 18 साल बाद संतान सुख

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।