केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग शुरू

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

16 जून से 25 जून के बीच केदारनाथ की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग IRCTC पोर्टल पर शुरू हो गई है।

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू जानिए कितना होगा किराया

केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग शुरू |

चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ के लिए हेली सेवा की दूसरे चरण की बुकिंग बुधवार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। श्रद्धालु 16 जून से 25 जून तक की यात्रा के लिए IRCTC के आधिकारिक पोर्टल पर टिकट बुक कर सकेंगे। IRCTC की ओर से निर्धारित समय पर बुकिंग पोर्टल खोला जाएगा।

कुछ घंटों में बुकिंग फुल

केदारनाथ हेली सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इससे पहले 15 जून तक की यात्रा के लिए खोली गई बुकिंग कुछ ही घंटों में फुल हो गई थी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अनुसार, बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही 10,855 टिकट बुक हो गए थे। एक टिकट पर अधिकतम 6 यात्रियों की बुकिंग की सुविधा होने के कारण इन टिकटों पर कुल 31,450 श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम पहुंचने का अनुमान है।

कितना लगेगा किराया

केदारनाथ धाम के लिए शटल हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से संचालित की जा रही हैं। विभिन्न हेलीपैड से किराया अलग-अलग निर्धारित किया गया है— 

गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹10,000 से ₹12,000 प्रति यात्री

फाटा से केदारनाथ: ₹10,000 से ₹10,500 प्रति यात्री

सिरसी से केदारनाथ: ₹6,000 से ज्यादा प्रति यात्री

इसके अलावा टिकट बुकिंग के समय प्रति यात्री ₹354 (GST सहित) का IRCTC कन्वीनियंस चार्ज भी अलग से देना होगा।

बद्रीनाथ के लिए हेली सेवा

यूकाडा के आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में बुक हुए 10,855 टिकटों पर कुल 31,450 श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा करेंगे। इससे साफ है कि इस बार चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, इस साल पहली बार बद्रीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, बद्रीनाथ के लिए टिकट बुकिंग IRCTC पोर्टल पर नहीं होगी। यह सेवा थंबी एविएशन की ओर से संचालित की जाएगी और श्रद्धालु सप्ताहांत से ऑपरेटर की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकेंगे।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

राज्य

उत्तराखंड में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियाँ उफान पर हैं, बारिश से घाट डूबे और केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई। प्रशासन ने सभी स्कूल बंद कर दिए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिससे चारधाम यात्रा मार्ग बाधित हो गए। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

राज्य

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

 किसान संगठनों के साथ हुई मंत्री समूह की बैठक, किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सुधार होने तक ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से यात्रा मार्ग बंद हो गए। चारधाम यात्रा स्थगित की गई, प्रशासन ने सुरक्षा के उपाय तेज किए।

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।