उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति

उत्तराखंड में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियाँ उफान पर हैं, बारिश से घाट डूबे और केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई। प्रशासन ने सभी स्कूल बंद कर दिए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

उत्तराखंड में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

उत्तराखंड में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं। अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, जिससे नदी किनारे बने सभी घाट डूब गए है। वहीं, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। खराब मौसम के चलते सभी स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया है।

मंदाकिनी उफान पर

उच्च हिमालयी इलाकों में लगातार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया और कुछ मार्गों पर जलभराव होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन ने नदी और गदेरों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिला प्रशासन और पुलिस हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई।

केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

इधर, रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण गुरुवार को बाधित रही केदारनाथ यात्रा शुक्रवार सुबह 8 बजे के बाद फिर शुरू कर दी गई। मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति का आकलन करने के बाद प्रशासन ने सोनप्रयाग से करीब 800 श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किया। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते एहतियातन यात्रा पूरी तरह रोक दी गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग समेत अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया, जहां पुलिस और प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाएं कीं।

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026