Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर बावड़ी में पूर्व सैनिकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

kargilvijaydiwas

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर बावड़ी में पूर्व सैनिकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

kargil vijay diwas कारगिल विजय दिवस पर बावड़ी में पूर्व सैनिकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

KargilVijayDiwas: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बावड़ी इकाई द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन के तहत वीर शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित किए गए और देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।

[caption id="attachment_97014" align="alignnone" width="250"]KargilVijayDiwas KargilVijayDiwas[/caption]

KargilVijayDiwas: शहीदों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं

बावड़ी इकाई के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट (नौसेना) भगवानसिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौरव सैनिक, वीर नारियां और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल बना रहा और सभी ने शहीदों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

KargilVijayDiwas:अनुभव सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे

इस मौके पर सूबेदार दुर्गारामजी ने कारगिल युद्ध में भाग लेने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे विषम परिस्थितियों में देश के जवानों ने दुश्मनों से लोहा लिया और देश की रक्षा की। उनके अनुभव सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे।

KargilVijayDiwas:  पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में बावड़ी इकाई के उपाध्यक्ष कैप्टन गिरधारी राम चौधरी, सचिव बाबूसिंह राजपुरोहित सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामदीनजी भोपाजी, जोइंतरा ग्राम पंचायत के सरपंच महेंद्रजी ग्वाला, सूबेदार ताजाराम, सूबेदार लादूराम और सूबेदार बंसीलाल समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की उपस्थिति रही।

आहुति देकर भारत की सीमाओं की रक्षा की

इस आयोजन के माध्यम से ना सिर्फ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई बल्कि नई पीढ़ी को भी देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान की प्रेरणा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कारगिल युद्ध की वीरगाथा को याद करते हुए कहा कि यह दिन सिर्फ एक विजय दिवस नहीं, बल्कि उन सभी सैनिकों की स्मृति का दिन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की सीमाओं की रक्षा की।

अंत में सभी ने मिलकर देश की सुरक्षा और एकता के लिए सामूहिक संकल्प लिया और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

राज्य

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से छात्रों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। यह उनकी एकजुटता और लंबे आंदोलन की जीत मानी गई।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।