कानपुर में एक दिन में पांच आत्महत्याएं, शहर में फैली मायूसी

kanpur-five-suicides-student-stress-domestic-disputes

कानपुर में एक दिन में पांच आत्महत्याएं, शहर में फैली मायूसी

कानपुर में एक दिन में पांच आत्महत्याएं शहर में फैली मायूसी

Kanpur Suicide News: तनाव, कलह और डिप्रेशन ने ली पांच जिंदगियां, तीन महिलाएं शामिल

Kanpur Suicide News: कानपुर शहर एक ही दिन में पांच अलग-अलग आत्महत्याओं से दहल गया। कल्याणपुर, सचेंडी, चकेरी और बिधनू थाना क्षेत्रों में तीन युवतियों समेत पांच लोगों ने अपनी जान दे दी। इनमें एक छात्रा, एक नवविवाहिता, एक डिप्रेशन से जूझ रही युवती, एक युवक और एक कारपेंटर शामिल हैं। [caption id="attachment_93625" align="alignnone" width="272"]कानपुर में पांच आत्महत्याएं: परीक्षा का दबाव, घरेलू कलह और डिप्रेशन ने ली जान सरवन की फाइल फोटो[/caption]

Kanpur Suicide News: एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने तनाव में लगाई फांसी

Kanpur Suicide News: कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा की 26 वर्षीय ज्योति, जो SSC की तैयारी कर रही थी, ने रविवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह 17 जुलाई को होने वाली ARO परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी। सुबह जब परिवार ने दरवाजा नहीं खुला देखा तो अंदर जाकर उसका शव लटकता मिला।

भाई से झगड़े के बाद युवक ने जान दी, बिजली कनेक्शन बना वजह

सचेंडी के प्रतापपुर गांव में 20 वर्षीय सरवन ने घर में रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार बड़े भाई रामगोपाल ने बिजली का कनेक्शन काट दिया था, जिससे दोनों में विवाद हुआ। इसी गुस्से में सरवन ने यह कदम उठा लिया।

छत पर जाकर कारपेंटर ने दी जान, चादर से बनाया फंदा

चकेरी के काजीखेड़ा निवासी 35 वर्षीय कारपेंटर गोपाल शर्मा ने जीने की लोहे की एंगल से चादर बांधकर आत्महत्या कर ली। वह शाम को काम से जल्दी लौट आया था और रात में छत पर सोने चला गया। सुबह जब नीचे नहीं आया तो परिजनों ने जाकर देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ था।

शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता ने भी तोड़ा दम

बिधनू के हरदौली गांव की 19 वर्षीय सिमरन ने एक जुलाई को फंदा लगा लिया था। उसके ससुरालियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन छह जुलाई की रात उसने दम तोड़ दिया। पति संतोष ने बताया कि वह काम से मथुरा गया था और पत्नी ने फोन कर जल्दी लौटने को कहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने यह कदम उठा लिया। [caption id="attachment_93626" align="alignnone" width="272"]सिमरन की फाइल फोटो सिमरन की फाइल फोटो[/caption]
जहरीला पदार्थ खा चुकी युवती की अस्पताल में मौत
Kanpur Suicide News: चकेरी की 23 वर्षीय पल्लवी, जो बीए फाइनल की छात्रा थी और साथ ही प्राइवेट जॉब करती थी, ने डिप्रेशन के कारण 26 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसका इलाज मेरठ में चल रहा था, जहां रविवार रात उसने अंतिम सांस ली। भाई कुनाल ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी, कानपुर में एक ही दिन में आत्महत्या की पांच घटनाएं न केवल समाज को झकझोरने वाली हैं, बल्कि यह एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती हैं — क्या हम मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं? परीक्षा का दबाव, घरेलू झगड़े और अवसाद जैसी स्थितियों में युवा वर्ग के पास क्या कोई सुरक्षित सहारा है,पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब ज़रूरत है समाज, परिवार और सिस्टम को जागरूक और संवेदनशील बनाने की — ताकि अगली बार कोई और ज्योति, पल्लवी या सिमरन इस अंधे रास्ते की ओर न जाए। [caption id="attachment_93627" align="alignnone" width="300"]सिमरन का पति संतोष व अन्य सिमरन का पति संतोष व अन्य[/caption] Read More: बहराइच में साइको रेपिस्ट की गिरफ्तारी: मासूम बच्चियों को बनाता था हवस का शिकार Watch This: भेल बनाम रहवासी...अब होगा आंदोलन! | SYSTEMPARSAWAAL |NATIONMIRROR

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।