कंगना रनौत की फिल्म की स्क्रीनिंग

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' देखेंगे CM भजनलाल शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत जयपुर में अपनी नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग में भाग लेंगी।

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' देखेंगे CM भजनलाल शर्मा

कंगना रनौत की फिल्म की स्क्रीनिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस, सांसद कंगना रनौत शुक्रवार को जयपुर पहुंचेगी। वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच रही हैं। जयपुर के EP मिराज सिनेमा में शाम 6 बजे आयोजित होने वाले इस विशेष शो में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी फिल्म देखेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

CM देखेंगे फिल्म

जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत गुरुवार को जोधपुर में हैं। वह यहां फिल्म के विशेष प्रीमियर में शामिल होंगी। इसके बाद वह कल सुबह जयपुर पहुंचेंगी। वे यहां वह रामबाग पैलेस होटल में रुकेंगी, जिसके बाद वे शाम को स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। ‘भारत भाग्य विधाता’ एक ऐसी फिल्म बताई जा रही है, जो राष्ट्र निर्माण, सामाजिक मूल्यों और आम जनता की भूमिका जैसे विषयों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

 

क्या है फिल्म में?

फिल्म निर्माताओं का दावा है कि फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि देखने वालों को देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों पर विचार करने के लिए भी प्रेरित करती है। फिल्म में भावनात्मक कहानी, दमदार और प्रेरणादायक घटनाक्रम को प्रमुखता दी गई है। यही कारण है कि रिलीज से पहले ही विभिन्न शहरों में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में आयुर्वेदिक पीजी एग्जाम के दौरान बिजली और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को परेशानी हुई और पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कोर्ट में सुनवाई, बढ़ सकता है विवाद

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कोर्ट में सुनवाई, बढ़ सकता है विवाद

कंगना रनौत पर छात्रों को 'गटर जेनरेशन' कहने पर आगरा की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इस मामले को रमाशंकर शर्मा ने दाखिल किया है।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से टकराई गाड़ी,हवाई पट्टी पर जाते वक्त हुआ हादसा

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से टकराई गाड़ी,हवाई पट्टी पर जाते वक्त हुआ हादसा

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर माइक्रोलाइट विमान की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से टक्कर हो गई, जिससे प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट और ट्रेनी NCC कैडेट सुरक्षित हैं।

जयपुर में आवास आवंटन समारोह, CM भजनलाल ने 473 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

जयपुर में आवास आवंटन समारोह, CM भजनलाल ने 473 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

जयपुर में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू परिवारों को 473 फ्लैट की चाबियाँ दी गईं। CM भजनलाल शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026