Kali Mata: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा टला: आतिशबाजी की चिंगारी से काली माता की प्...

kali-mata

Kali Mata: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा टला: आतिशबाजी की चिंगारी से काली माता की प्रतिमा में लगी आग, वीडियो वायरल

kali mata मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा टला आतिशबाजी की चिंगारी से काली माता की प्रतिमा में लगी आग वीडियो वायरल

Kali Mata: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में देवी महाकाली की शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार रात निकाली जा रही इस धार्मिक यात्रा में अचानक देवी प्रतिमा में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ जब आतिशबाजी की एक चिंगारी प्रतिमा की चुनरी पर आकर गिर गई और उसमें आग लग गई। [caption id="attachment_106652" align="alignnone" width="282"]Kali Mata Kali Mata[/caption]

Kali Mata: चुनरी में आग लग गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना पिपरिया के मंगलवार चौराहे पर हुई, जहां शोभायात्रा जैसे ही पहुंची, समिति की ओर से आतिशबाजी की जा रही थी। आतिशबाजी का स्थान प्रतिमा के काफी नजदीक था, इसी दौरान एक चिंगारी उड़ती हुई काली माता की चुनरी पर जा गिरी। देखते ही देखते चुनरी में आग लग गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Kali Mata: प्रतिमा को कुछ हानि जरूर पहुंची

हालांकि गनीमत रही कि मौके पर मौजूद समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कपड़ों और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रतिमा को कुछ हानि जरूर पहुंची है।

Kali Mata: समिति सदस्य दौड़ते हुए आग बुझाने में जुटे नजर आ रहे

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शोभायात्रा के बीच प्रतिमा में आग लगने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। श्रद्धालु और समिति सदस्य दौड़ते हुए आग बुझाने में जुटे नजर आ रहे हैं।

इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और आयोजकों को आतिशबाजी जैसी गतिविधियों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों का पालन करना अब और भी जरूरी हो गया है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित सामग्री

MP Weather Update: 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार, जून में 38% कम बारिश

राज्य

MP Weather Update: 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार, जून में 38% कम बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून की प्रगति धीमी है, कुछ जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी। जून में सामान्य से 38% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

भोपाल के वनविहार में बाघ ‘युवराज’ का इलाज जारी, वर्चस्व की लड़ाई में हुआ था घायल

राज्य

भोपाल के वनविहार में बाघ ‘युवराज’ का इलाज जारी, वर्चस्व की लड़ाई में हुआ था घायल

खिवनी अभयारण्य के बाघ युवराज का भोपाल के वन विहार में इलाज जारी है, जहां वह दूसरे बाघ अधिराज से संघर्ष के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में हीटवेव बरकरार

देश-विदेश

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में हीटवेव बरकरार

भारत में मानसून की रफ्तार धीमी हुई, 22 राज्यों में पहुंचा। पूर्वोत्तर में भारी बारिश और कई राज्यों में हीटवेव का प्रकोप जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

440 मेगावॉट की मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का होगा पीपीए, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों एवं विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

देश-विदेश

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया, जो महिला राइडर्स को जानबूझकर टक्कर मारकर उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।