39 साल के बाद भी न्याय का दीर्घ इंतजार खत्म,₹100 रिश्वत मामले में हाईकोर्ट ने फै...

justice-delayed-39-years-acquittal-india

39 साल के बाद भी न्याय का दीर्घ इंतजार खत्म,₹100 रिश्वत मामले में हाईकोर्ट ने फैसला पलटकर निर्दोष जताया आरोपी

39 साल के बाद भी न्याय का दीर्घ इंतजार खत्म₹100 रिश्वत मामले में हाईकोर्ट ने फैसला पलटकर निर्दोष जताया आरोपी

₹100 की रिश्वत पर 39 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने बिलासपुर के बिल असिस्टेंट जगेश्वर प्रसाद अवस्थी को बरी कर दिया है। यह मामला 1986 का है जब अवस्थी पर ₹100 की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। निचली अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा भी सुनाई थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने फैसला पलट दिया है। कोर्ट ने साफ कहा,कि रिश्वत मांगने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला और मुख्य गवाह भी कटघरे में टिक नहीं सके। इस फैसला से यह साबित होता है कि न्याय में देरी होती है, लेकिन हर हाल में सत्य स्थापित होता है। रिश्वत का मामला यह मामला 1986 का है, जब मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम के बिलासिस्टेंट जगेश्वर प्रसाद अवस्थी पर आरोप लगा था कि उन्होंने कर्मचारी अशोक कुमार वर्मा से ₹100 रिश्वत ली। उस समय ₹100 बड़ा रकम माना जाता था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप लगाया और रंगे हाथों नोट पकड़ लिए। निचली अदालत ने 2004 में उन्हें एक साल की सजा दी थी। read more :सीएम साय ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरि झंडी, रोज लगाएगी 3 फेरे, जान ले कितना है किराया हाईकोर्ट ने क्यों बरी किया? हाईकोर्ट ने जांच रिपोर्ट, गवाहों के बयान और सबूतों का विश्लेषण किया। कोर्ट ने कहा,कि कोई स्वतंत्र गवाह नही था साथ ही पकड़े गए नोटों में रकम का भी स्पष्ट प्रमाण नहीं था। इसके अलावा अवस्थी के पास उस वक्त बिल पास करने का अधिकार भी नहीं था। ऐसे में कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला रद्द करते हुए अवस्थी को बरी कर दिया। लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई इस मामले में लगभग 39 साल तक कानूनी प्रक्रिया चली। लंबे समय तक कोर्ट चक्कर काटने के बाद भी आखिरकार न्याय मिलना इसे न्याय व्यवस्था की सहनशीलता का परिचायक बनाता है। अवस्थी की पत्नी ने भी इस फैसले पर राहत की सांस ली और कहा कि उनका पति निर्दोष थे। ₹100 की रिश्वत के छोटे से आरोप में इतनी लंबी कानूनी लड़ाई ने यह दिखाया कि न्याय में देरी का मतलब अंधेरा नहीं होता। कोर्ट ने ठोस सबूतों के अभाव में फैसले को पलटकर एक सशक्त संदेश दिया कि आरोप लगाने वाले पक्ष को पूरी तरह से भरोसेमंद साक्ष्य पेश करना जरूरी है। यह मामला समाज में न्याय की प्रक्रिया की महत्वपूर्ण सीख है।  

संबंधित सामग्री

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

राज्य

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से स्कूल, वाहन और मकानों को नुकसान पहुँचा। सड़कें बाधित हुईं, पर यातायात बहाल कर दिया गया।

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

राज्य

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

BJP अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने जा रही है। इसमें 7 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे और उन्हें विचारधारा, नेतृत्व और विकास योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

देश-विदेश

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का मामला गहराता जा रहा है। लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की योजना सिया और उसके प्रेमी ने बनाई थी।

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।