उत्तराखंड दौरे पर नड्डा, CM धामी ने किया स्वागत, कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल

jp-nadda-uttarakhand-visit-cm-dhami-welcome-core-committee-meeting

उत्तराखंड दौरे पर नड्डा, CM धामी ने किया स्वागत, कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल

उत्तराखंड दौरे पर नड्डा cm धामी ने किया स्वागत कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल

JP Nadda Uttarakhand Visit: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एंव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के जौलीग्रांट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। उत्तराखंड BJP  ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर जौलीग्रांट स्थित होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई।

कोर कमेटी की बैठक 

कोर कमेटी की बैठक 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जौलीग्रांट में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए BJP ने सियासी रणनीति को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। कोर कमेटी की बैठक में भी मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया। यह बैठक करीब साढ़े 3 घंटे चली। 

JP Nadda Uttarakhand Visit: BJP का प्रशिक्षण अभियान 

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा पार्टी प्रदेशभर में मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण अभियान चलाएगी। साथ ही बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद, कैबिनेट मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

[caption id="attachment_134305" align="alignnone" width="1340"]7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण अभियान चलाएगी BJP 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण अभियान चलाएगी BJP[/caption]

संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर मार्च में प्रदेश स्तर का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग डेढ़ से 2 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को आमंत्रित करेगी और प्रधानमंत्री या गृह मंत्री को भी कार्यक्रम में बुलाने का प्रयास किया जाएगा। 

बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। राजनीतिक स्थिति की समीक्षा, कमजोर क्षेत्रों की पहचान और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। विधायकों की कार्यप्रणाली को लेकर कराए गए सर्वे, लाभार्थी वर्ग तक योजनाओं की पहुंच और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। 

दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

JP Nadda Uttarakhand Visit: बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा देहरादून पहुंचे। इसके बाद वे स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गायन के साथ हुई। समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

इस दौरान CM धामी ने कहा - उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है। यह प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों, दूरदर्शी नीतियों और बेहतर आधारभूत संरचना विकास का ही परिणाम है कि पर्यटन से जुड़े विभिन्न मानकों पर उत्तराखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।