Journalist Protection Law: ‘छत्तीसगढ़ में जल्द बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून’, मुक...

journalist-protection-law-will-soon-be-made-in-chhattisgarh

Journalist Protection Law: ‘छत्तीसगढ़ में जल्द बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून’, मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर सीएम साय का ऐलान

journalist protection law ‘छत्तीसगढ़ में जल्द बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून’ मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर सीएम साय का ऐलान

Journalist Protection Law:  छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सीएम विष्णुदेव साय बड़ी घोषणा की है…सीएम साय ने कहा है…कि सरकार पत्रकारों के साथ खड़ी है और जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लाने जा रही है.

Journalist Protection Law: सीएम साय ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार पत्रकारों के साथ खड़ी है और जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लाने जा रही है. सीएम साय ने यह बयान गरियाबंद दौरे के दौरान दिया, जहां वे हाल ही में हुए पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा, " जिस त्वरित गति से हमारी सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की, उसे पूरे देश ने देखा है. हमने SIT का गठन भी कर दिया है, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके." 

Journalist Protection Law: लंबे समय से चल रही है मांग

छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अब तक यह सिर्फ आश्वासनों तक ही सीमित रहा है. जब सीएम से पूछा गया कि "हर बार कानून की बात होती है, पर पास क्यों नहीं होता?" तो उन्होंने कहा, "आप हमारी सरकार के कार्यों का विश्लेषण कर सकते हैं, लेकिन हमारी मंशा साफ है."  हालांकि, पत्रकारों के मन में अभी भी संशय बना हुआ है कि क्या इस बार सच में यह कानून बनेगा या फिर यह भी चुनावी वादों की तरह अधूरा रह जाएगा?  

संबंधित सामग्री

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर  11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

राज्य

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर 11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

उत्तराखंड की नेहरू पर्वतारोहण संस्थान टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

राज्य

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

देश-विदेश

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और वेल्स के बीच होगा। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेल्स के गैरेथ फर्लोंग मुख्य खिलाड़ी हैं।

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

राज्य

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया।

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

देश-विदेश

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें धमकाया और कृष्णानगर सर्किट हाउस का कमरा खाली करने को कहा।