पानी के छींटे पर खूनी हमला: जौनपुर में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

jaunpur-murder-over-water-splash-three-arrested

पानी के छींटे पर खूनी हमला: जौनपुर में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

पानी के छींटे पर खूनी हमला जौनपुर में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

पानी के छींटे पर खूनी हमला: पानी के छींटे से शुरू हुआ झगड़ा, कुल्हाड़ी से युवक की निर्मम हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

पानी के छींटे पर खूनी हमला: जौनपुर एक मामूली-सी बात ने रातों-रात एक परिवार को उजाड़ दिया। शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसकी बाइक से सड़क किनारे खड़े तीन लोगों पर पानी का छींटा पड़ गया था। मामूली-सी कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने उसे कुल्हाड़ी और गड़ासी से बेरहमी से काट डाला।

पानी के छींटे से शुरू हुआ विवाद बना खूनी खेल

यह दर्दनाक घटना खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास घटी। शेखपुर सुतौली गांव के निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार अपने छोटे भाई के साथ रात 8 बजे डीजल लेने बाइक से खुटहन बाजार जा रहे थे। रास्ते में गौसपुर गांव के पास खड़े चंद्रभान यादव, शैलेश यादव और सुरेंद्र यादव पर उनकी बाइक से पानी का छींटा पड़ गया।

इस छोटी सी बात पर पहले गाली-गलौज हुई, लेकिन संतोष वहां से चुपचाप निकल गया। शायद उसे अंदाज़ा नहीं था कि यह मामूली विवाद उसकी जिंदगी की आखिरी सफर में बदल जाएगा।

पानी के छींटे पर खूनी हमला: डीजल लेकर लौटते वक्त घेरकर किया गया जानलेवा हमला

डीजल भरवाकर जैसे ही संतोष वापस लौट रहा था, तीनों आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर रास्ते में उसे घेर लिया और उस पर धारदार कुल्हाड़ी और गड़ासी से हमला कर दिया।

संतोष को कई गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ ज़मीन पर गिरकर तड़पता रहा। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर भागे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अस्पताल में तोड़ा दम, 2 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार

पानी के छींटे पर खूनी हमला: परिजन संतोष को पहले खुटहन सीएचसी, फिर जौनपुर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना खुटहन में नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे में तीनों आरोपियों को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया

Read More: Air India flight canceled: हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द, लखनऊ एयरपोर्ट पर बवाल

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।