जैस्मिन सैंडलस ने कॉन्सर्ट में किया बड़ा खुलासा, मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन

जैस्मिन सैंडलस का बड़ा खुलासा

जैस्मिन सैंडलस ने कॉन्सर्ट में किया बड़ा खुलासा, मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के दौरान अपने मंगेतर के बारे में बड़ा खुलासा किया, जिससे हजारों फैंस हैरान रह गए।

जैस्मिन सैंडलस ने कॉन्सर्ट में किया बड़ा खुलासा मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन

मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन |

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के पहले कॉन्सर्ट के दौरान बड़ा ऐलान किया। कॉन्सर्ट में एक ऐसा पल सामने आया, जिसने हजारों फैंस को हैरान कर दिया। लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मिन सैंडलस ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए स्टेज पर एक शख्स को बुलाया और बताया कि वही उनके मंगेतर हैं।

आई हैव अ लिटिल, मैसिव सीक्रेट

कॉन्सर्ट अपने पूरे रंग में था और फैंस जैस्मिन के गानों पर नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक म्यूजिक धीमा हुआ। जैस्मिन ने एक शख्स का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर बुलाया और कहा- आई हैव अ लिटिल सीक्रेट... आई हैव अ लिटिल, मैसिव सीक्रेट। इसके बाद उन्होंने फैंस से उत्साह के साथ कहा- कैन यू से शेखर? कैन यू से चौधरी साहब?" इस दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा।

जैस्मिन के मंगैतर

इसके बाद जैस्मिन ने अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए कहा- मैं बुला लिया स्टेज पे... दिस इज अ मैन हू पुट अ रिंग ऑन इट। दिस इज माय मैन। जैस्मिन का यह ऐलान सुनते ही स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस खुशी से झूम उठे। इसके बाद जैस्मिन दौड़कर शेखर के गले लग गईं। शेखर ने उन्हें अपनी बाहों में उठाया। दोनों ने बैकग्राउंड में बज रहे रोमांटिक पंजाबी गाने पर साथ में डांस किया। स्टेज पर चल रही स्पार्कलर्स की आतिशबाजी ने इस खास पल को और भी यादगार बना दिया।

'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' 

बता दे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार रात आयोजित कॉन्सर्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभी फैंस जैस्मिन सैंडलस को नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' 11 जुलाई को दिल्ली से शुरू हुआ है। इसके बाद यह कारवां 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट होगा। दिल्ली में हुए इस शानदार वाकये के बाद,अब फैंस को उनके अगले शोज का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

राज्य

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

राज्य

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

दिल्ली कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया। फैसला 2 जुलाई 2026 को सुरक्षित रखा गया था।

दिल्ली में पप्पू यादव पर हमला, भाजपा पदाधिकारी पर चप्पल फेंकने का आरोप

देश-विदेश

दिल्ली में पप्पू यादव पर हमला, भाजपा पदाधिकारी पर चप्पल फेंकने का आरोप

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चप्पल फेंकी गई, घटना के बाद हंगामा।

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

देश-विदेश

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

Pappu Yadav was attacked with a shoe while addressing the media at his residence in Delhi, amidst chaos over a controversial statement.