यात्रियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई जनता बस, किराया 20% कम

janta-bus-service-launched-20-percent-lower-fares

यात्रियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई जनता बस, किराया 20% कम

यात्रियों के लिए खुशखबरी शुरू हुई जनता बस किराया 20 कम

Janta Bus Service: उत्तरप्रदेश के चेतिया, बिस्कोहर, बढ़नी चाफा मार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्री किराये से 20 प्रतिशत कम रकम देकर यात्रा कर सकेंगे। लोगों को सहूलियत देने के लिए अब लोकल रास्तों पर कम किराए वाली जनता बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। शुरुआत 3 रूटों से की गई। सबकुछ ठीक रहा तो दूसरे रूटों पर भी जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

20% कम दर पर यात्रियों को टिकट 

सिद्धार्थनगर जिले के चेतिया, बिस्कोहर और बढ़नी चाफा मार्ग पर जनता बस का संचालन शुरू कर दिया गया। इन बसों पर साधारण बसों के निर्धारित किराए से 20% कम दर पर यात्रियों को टिकट मिल जाएगा। परिवहन निगम ने ग्रामीण इलाकों में जनता बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना बनाई थी। इसके जरिये यात्रियों को कम किराए में यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी थी। इसके लिए मुख्यालय ने सिद्धार्थनगर के ऐसे रूट मांगे थे, जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है, लेकिन बसें या तो नहीं चल रहीं या बहुत कम चल रही हैं। शुरू हुई जनता बस

Janta Bus Service: लोकल यात्रा होगी बेहतर

मुख्यालय के निर्देश के बाद रोडवेज निगम ने जिले के कई ऐसे मार्गों का चयन किया, जहां बसों की जरूरत लंबे समय से थी। नई बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रियों का खर्च कम होगा और लोकल यात्रा ज्यादा सुविधाजनक बनेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि बसों के संचालन से लोकल परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा। इस क्रम में रोडवेज ARM ने पिछले दिनों से बसों का संचालन 3 रूटों पर शुरू किया। जबकि अन्य ऐसी रूटाें का तलाश करके जल्द ही संचालन करने की योजना बनाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।