जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू

jaipur-apartment-fire-hydraulic-crane-rescue

जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू

जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू

Jaipur Apartment Fire: राजधानी जयपुर के पॉश इलाके श्यामनगर में 'अलौकिक स्वरूप रेजीडेंसी' नाम के 10 मंजिला अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। आग छठी मंजिल पर एक फ्लैट में लगी थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। अपार्टमेंट में उस वक्त करीब 200 लोग मौजूद थे।

6th फ्लोर पर लगी आग

हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। 6ठीं मंजिल पर रहने वाले कमल के फ्लैट में अचानक आग की लपटें उठीं। कमल और उनका परिवार तो फौरन बाहर निकल आया, लेकिन चंद मिनटों में ही पूरी बिल्डिंग काले धुएं से भर गई। घबराए लोग अपने-अपने फ्लैट्स से निकलकर भागे। सूचना मिलते ही श्यामनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

[caption id="attachment_138565" align="alignnone" width="1151"]बिल्डिंग से बाहर निकले लोग बिल्डिंग से बाहर निकले लोग[/caption]

लाखों का नुकसान

पुलिस ने रजिडेंसी गार्ड्स की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिल्डिंग को खाली करवायाा। जान बचाने के लिए छत पर पहुंचने से फंसे 2 परिवार को हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड की मदद से नीचे उतारा गया। फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से फ्लैट जल जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

Jaipur Apartment Fire: खिड़कियां तोड़ी

रेस्क्यू के दौरान अपार्टमेंट में धुआं इतना बढ़ गया कि सांस लेना मुश्किल था। पुलिस कांस्टेबल अंकित और मुखराम ने जान जोखिम में डालकर पांचवीं मंजिल तक पहुंचे। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़े ताकि धुआं बाहर निकल सके। इस जांबाजी की वजह से अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

[caption id="attachment_138566" align="alignnone" width="1159"]हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड से रेस्क्यू हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड से रेस्क्यू[/caption]

हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल

आग लगने पर बचने के लिए 2 परिवार के 8 मेंबर लिफ्ट से बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए। आग बढ़ने पर नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन वॉयरिंग जल जाने के कारण लिफ्ट बंद हो गई। धुंआ बढ़ने की वजह से वह छत पर ही फंस गए। जिसमें चलने-फिरने में असमर्थ 80 साल की महिला भी शामिल थी। छत पर फंसे परिवारों को बचाने के लिए हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड मंगवाई। जिसकी मदद से सभी को सुरक्षित नीचे उतरा लिया गया।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।