महिला वकील की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध मौत पर बड़े सवाल

महिला वकील की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मध्य प्रदेश की नवविवाहिता अधिवक्ता की मौत पर परिवार ने हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

महिला वकील की संदिग्ध मौत पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक नवविवाहिता महिला अधिवक्ता की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका कविता की शादी के महज तीन महीने बाद हुई मौत को लेकर उसके पिता ने हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। न्याय की मांग को लेकर परिवार जिला न्यायालय पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस और ससुराल पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

शादी के तीन महीने बाद हुई मौत

जानकारी के अनुसार चेन्नई निवासी कविता की शादी 2 मार्च 2025 को आर्मी डॉक्टर मेजर ओम नागार्जुन से हुई थी। 10 जून 2025 को जबलपुर स्थित आर्मी क्वार्टर के बाथरूम में कविता बेहोशी की हालत में मिली थीं। परिजनों का आरोप है कि घर से अस्पताल की दूरी मात्र पांच मिनट थी, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने में करीब तीन घंटे लगा दिए गए। ससुराल पक्ष ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट और अंदर ब्लड क्लॉट मिलने की बात सामने आई।

दहेज में करोड़ों खर्च करने का दावा

मृतका के पिता का कहना है कि बेटी की शादी में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उन्होंने 100 तोला सोना और 25 लाख रुपये का नेकलेस भी दिया था। आरोप है कि शादी से पहले टक्सन कार की मांग की गई थी, जिसे पूरा नहीं कर पाने पर XUV-700 दी गई।

50 लाख से बढ़कर 2 करोड़ तक पहुंची मांग

परिजनों के अनुसार शादी के बाद मेजर ओम नागार्जुन ने अस्पताल खोलने के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की। बाद में यह मांग बढ़कर 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पिता का आरोप है कि जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया, तो उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

कोर्ट के दखल से बढ़ी उम्मीद

परिवार का आरोप है कि रसूख के कारण पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। न्याय की आस में परिवार कोर्ट पहुंचा, जहां से पुलिस और ससुराल पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। अब इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया शुरू होने के बाद पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है।
 

संबंधित सामग्री

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

राज्य

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जबलपुर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री शामिल हैं।

चंडीगढ़ में महिला को वकील ने मारी गोली, कोर्ट के आदेश पर मकान का कब्जा लेने पहुंची थी पीड़िता

राज्य

चंडीगढ़ में महिला को वकील ने मारी गोली, कोर्ट के आदेश पर मकान का कब्जा लेने पहुंची थी पीड़िता

चंडीगढ़ में कोर्ट के आदेश पर मकान का कब्जा लेने गई महिला पर वकील ने गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच शुरू की।

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में नवविवाहित जोड़े के साथ लूटपाट, अपहरण का प्रयास और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना गुरुवार को हुई, तीन अपराधी गिरफ्तार।

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

राज्य

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस डॉक्टर अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया, जिन पर 8 लोगों की हत्या के आरोप हैं।

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

राज्य

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल के निशातपुरा में नया रेलवे स्टेशन खुलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब यहीं होगा।