Jabalpur crime: भौंकने पर लाठियों से मारकर स्ट्रीट डॉग्स के 2 बच्चों की हत्या

jabalpur-crime

Jabalpur crime: भौंकने पर लाठियों से मारकर स्ट्रीट डॉग्स के 2 बच्चों की हत्या

jabalpur crime भौंकने पर लाठियों से मारकर स्ट्रीट डॉग्स के 2 बच्चों की हत्या

Jabalpur crime: जबलपुर के जागृति नगर में एक व्यक्ति द्वारा दो पिल्लों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना 4 अक्टूबर की रात लगभग डेढ़ बजे की है। आरोपी गुठठल चक्रवर्ती ने कथित रूप से घर के बाहर भौंक रहे स्ट्रीट डॉग्स के दो पिल्लों पर लाठियों से हमला कर दोनों की जान ले ली। घटना का वीडियो इलाके के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीभत्स कृत्य के बाद शहरभर के डॉग्स लवर्स में गुस्सा फैल गया। [caption id="attachment_108776" align="alignnone" width="300"]Jabalpur crime Jabalpur crime[/caption]

Jabalpur crime: आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

वीडियो सामने आने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में डॉग्स लवर्स गोहलपुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि मनुष्य को किसी बेबस जानवर की जान लेने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे मामले को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jabalpur crime: इस वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले एक पिल्ले को गेट खोलकर लाठियों से पीटना शुरू किया। वह तब तक मारता रहा जब तक पिल्ला बेहोश होकर मर नहीं गया। इसके बाद उसने पास की सड़क पर बैठे दूसरे पिल्ले पर हमला किया और उसे भी बेरहमी से मार डाला। यह पूरी घटना पास के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमे आरोपी की हरकतें साफ दिखाई दीं। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया।

Jabalpur crime: जानवर के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार करने की हिम्मत न करे

डॉग्स लवर्स का कहना है कि भारतीय कानून के अनुसार किसी जानवर की हत्या या उसके साथ हिंसक व्यवहार करना गंभीर अपराध है और इसके लिए पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। उनका मानना है कि ऐसे मामलों में सख्त सजा देकर समाज में जागरूकता लाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इंसान किसी जानवर के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार करने की हिम्मत न करे।

घटना की विस्तृत जांच जारी

इस घटना के बाद जबलपुर के कुछ सामाजिक संगठनों और डॉग केयर ग्रुप्स ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने घटना का वीडियो भी भेजा है ताकि इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके। इससे पहले भी शहर में आवारा कुत्तों पर हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे पशु प्रेमियों में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।