भोपाल में इकबाल मैदान विवाद:विरोध में मुस्लिम संगठन

iqbal-maidan-controversy-bhopal

भोपाल में इकबाल मैदान विवाद:विरोध में मुस्लिम संगठन

भोपाल में इकबाल मैदान विवादविरोध में मुस्लिम संगठन

Iqbal Maidan controversy: भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद जारी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के बयान के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया और बयान को भड़काऊ बताया।

[caption id="attachment_144169" align="alignnone" width="1188"]भोपाल में इकबाल मैदान विवाद भोपाल में इकबाल मैदान विवाद[/caption]

Iqbal Maidan controversy: अल्लामा मुहम्मद इकबाल विश्व प्रसिद्ध शायर

इस दौरान समिति के संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि इस तरह के बयान देश में तनाव का माहौल पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्लामा मुहम्मद इकबाल विश्व प्रसिद्ध शायर रहे हैं, जिन्होंने “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” जैसा तराना लिखा, जिसे आज भी देशभर में गर्व के साथ गाया जाता है। ऐसे में उनके नाम पर बने मैदान को लेकर इस तरह की टिप्पणी उचित बिल्कुल सहीं नहीं है।

सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. दानिश खान ने इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश बताया। और कहा कि इस तरह के मुद्दे समाज के लिए खतरा बन सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े नामों को बदलने के बजाय सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

प्रियंक कानूनगो ने कहा था- इकबाल मैदान कलंक है

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें वे इकबाल की फोटो पोस्ट करते हुए कह रहे हैं कि क्या पाकिस्तान के नाम का प्रस्ताव रखने वाले इकबाल के नाम पर भोपाल में कोई मैदान होना चाहिए। यह हमारे माथे पर कलंक है।

1930 में इकबाल ने रखा था अलग मुस्लिम राज्य का विचार

अल्लामा मुहम्मद इकबाल ने सबसे पहले भारत के उत्तर-पश्चिम में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को मिलाकर एक अलग मुस्लिम राज्य का विचार प्रस्तुत किया था। उन्होंने 1930 में मुस्लिम लीग के इलाहाबाद अधिवेशन में अध्यक्षीय भाषण में इस अलग राष्ट्र की अवधारणा (कांसेप्ट) रखी थी। इकबाल ने अपने प्रसिद्ध इलाहाबाद भाषण में सांप्रदायिक तनाव के समाधान के रूप में अलग मुस्लिम मातृभूमि का विचार दिया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।