योग भारत की प्राचीन जीवनशैली का प्रतीक- सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग दिवस को भारत की मूल जीवनशैली और दर्शन का प्रतीक बताते हुए कहा, “आज का दिन गौरव का है, क्योंकि पूरी दुनिया योग के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत को जान रही है।" उन्होंने कहा कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे सभी योग साधकों को प्रणाम करते हैं। सीएम ने यह भी बताया कि आज ही के दिन सूर्य दक्षिणायन की ओर बढ़ते हैं, जिससे यह दिन विशेष रूप से आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। read more: बस्तर में शांति और विकास की नई कहानी: सीएम विष्णु देव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात‘शांति से संतोष, संतोष से अहिंसा और अहिंसा से वसुधैव कुटुंबकम’
सीएम ने अपने भाषण में कहा कि योग सिर्फ शरीर को नहीं, मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है। उन्होंने बताया, “शांति से संतोष मिलता है और संतोष हमें अहिंसा की ओर ले जाता है। यही मार्ग हमें हमारी भारतीय अवधारणा – वसुधैव कुटुंबकम – की ओर ले जाता है।” उन्होंने योग को वैश्विक भाईचारे की नींव बताया।महर्षि पतंजलि को किया नमन, मोदी के नेतृत्व की सराहना
मुख्यमंत्री ने महर्षि पतंजलि को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए अष्टांग योग सूत्र आज भी मानवता को दिशा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “भारत ने न सिर्फ अपने नागरिकों की रक्षा की, बल्कि 100 से अधिक देशों को दवाइयां और संसाधन देकर ‘जियो और जीने दो’ की भावना को साकार किया।”एक्स पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement:सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा: ‘स्वस्थ्यम् सर्वदा योगेन – सभी योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली वह विद्या है, जो भारत की ऋषि परंपरा से उपजी है।‘
उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए लिखा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग की अलख जगाकर उन्होंने विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत किया है।