कॉलेज स्टुडेंट को बेचा गांजा और स्मैक, पत्नी ने पति के खिलाफ की FIR!

indore-wife-alleges-husband-selling-drugs-home

कॉलेज स्टुडेंट को बेचा गांजा और स्मैक, पत्नी ने पति के खिलाफ की FIR!

कॉलेज स्टुडेंट को बेचा गांजा और स्मैक पत्नी ने पति के खिलाफ की fir

Indore Drugs Selling News: इंदौर के मल्हारगंज इलाके से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक कॉलेज और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को गांजा और स्मैक सप्लाई करता था, नशे को सप्लाई करने वाले आरोपी के बारें में पत्नी ने ही 9 फरवरी को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन कर बताया कि उसका पति बुद्ध किरण भिड़े स्टुडेंट को नशे का सामान बेचता है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने पति के कारनामें का वीडियो बनाकर भेजा

महिला ने पुलिस को मादक पदार्थों का वीडियो बनाकर कमिश्नर को भेजा। वीडियो देखने के बाद कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके बाद 9 फरवरी की रात पुलिस ने आरोपी बुद्ध किरण को महालक्ष्मी नगर स्थित पान दुकान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

गांजा किया जब्त

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे उसके घर ले गई और फिर गांजे को जब्त कर लिया। पूछताछ में बताया कि- 'वह सनावद के पास धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति और छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति से मादक पदार्थ खरीदता था।'

[caption id="attachment_133469" align="alignnone" width="1528"] गांजा और स्मैक जब्त गांजा और स्मैक जब्त[/caption]

बेटियों की पढ़ाई पर पड़ रहा था असर

शिकायतकर्ता महिला पेशे से अकाउंटेंट है। उसने पुलिस कमिश्नर को बताया कि- उसका पति पान दुकान चलाता है। कुछ दिनों से घर में तौल कांटा रखकर गांजा और नशीली पुड़ियों की बिक्री कर रहा है, जिसकी वजह से मेरी बेटियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

महिला ने आगे बताया कि-

'इस अवैध काम का विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष के लोग मुझे डराते-धमकाते हैं। इसी के चलते 4 फरवरी को पति ने मुझसे मारपीट की। जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई है। तब भी इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन उस समय गांजा जब्त नहीं हुआ था।'

वकील का आया बयान

हाईकोर्ट एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर ने बताया कि-' पीड़िता ने मुझे घर में गांजा रखे होने की जानकारी दी थी। इसके बाद मैंने पुलिस कमिश्नर को पूरा घटनाक्रम बताया गया। कमिश्नर कार्यालय की ओर से तत्काल कार्रवाई कर पीड़िता की मदद की गई।'

   

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।