इंदौर-रीवा बस हादसा: चलते-चलते लगी आग, 50 यात्रियों ने छलांग लगाकर बचाई जान

indore-rewa-bus-fire-accident-2026

इंदौर-रीवा बस हादसा: चलते-चलते लगी आग, 50 यात्रियों ने छलांग लगाकर बचाई जान

इंदौर-रीवा बस हादसा चलते-चलते लगी आग 50 यात्रियों ने छलांग लगाकर बचाई जान

इंदौर-रीवा बस हादसा: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इंदौर से रीवा जा रही जय भवानी ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। 

इंदौर-रीवा बस हादसा: टायर फटने से भड़की आग

जानकारी के अनुसार, बस का एक टायर फटने से चिंगारी निकली, जिसने कुछ ही पलों में आग का रूप ले लिया. आग इतनी तेज़ थी कि बस से लगभग 5 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

बस हादसा: ट्रक ड्राइवर ने दिखाया साहस 

बस के पीछे चल रहे ट्रक चालक ने तुरंत बस में लगी आग को देखा और चालक को रोकने की कोशिश की। जब बस नहीं रुकी, तो ट्रक को आगे लगाकर उसे जबरन रुकवाया गया। इस साहसिक कदम से यात्रियों की जान सुरक्षित रही। Also Read-डॉ मोहन सरकार ने लिए आज कई बड़े फैसले..शिक्षकों के लिए खुशखबरी

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

आग लगते ही यात्रियों में भारी दहशत मच गई. कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए बस से छलांग लगाने लगे. संकट की इस घड़ी में पास के ढाबे के स्टाफ और बस के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

बस पूरी तरह जलकर खाक

आग इतनी भयानक थी कि बस को बचाया नहीं जा सका. बस का पूरा इंजन, सीट और इंटीरियर जलकर राख हो गया, केवल उसका ढांचा ही बच पाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आग की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

राज्य

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर विश्वविद्यालय का दौरा किया, कृषि अनुसंधान और नई तकनीक पर चर्चा की। किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर जोर।

CM योगी ने दी देवरिया को सौगात, 456 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

राज्य

CM योगी ने दी देवरिया को सौगात, 456 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 456 करोड़ की लागत से विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, प्रदेश में माफियाराज और दंगों का दौर समाप्त होने का दावा किया।

अंबिकापुर में महिला को पति ने दिया तीन तलाक

जुर्म गाथा

अंबिकापुर में महिला को पति ने दिया तीन तलाक

अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति द्वारा तीन बार 'तलाक' कहने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की। पहले भी उसने दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी।

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

राज्य

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

उत्तराखंड में निहंगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून की ओर बढ़ गए। इस घटना के पीछे पंजाब के CM और सिख संगठनों का दबाव माना जा रहा है।