Indore News : ब्लैकमेलिंग से परेशान हेड कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

indore-head-constable-vinod-yadav-dies-by-suicide-after-blackmail-threats

Indore News : ब्लैकमेलिंग से परेशान हेड कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

indore news  ब्लैकमेलिंग से परेशान हेड कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

Indore Head Constable Vinod Yadav Suicide - After Blackmail Threats : इंदौर में युवती झूठे केस में फंसाने की दे रही थी धमकी

Indore Head Constable Vinod Yadav Suicide - After Blackmail Threats : इंदौर के एमआईजी इलाके के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कनाड़िया में रहने वाली एक युवती यादव को ब्लैकमेल कर रही थी। वह रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी।

हेड कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

एमआईजी थाने में विनोद यादव के सुसाइड के बाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एएसपी सोनू डाबर और टीआई आरडी कानवा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। विनोद यादव के बारे में अफसरों को शुरुआत में जानकारी लगी थी कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थे।

युवती कर रही थी ब्लैकमेलिंग

युवती से पूछताछ कर रही पुलिस थाना प्रभारी ने बताया, कनाड़िया में रहने वाली शानू राणा नाम की युवती का नाम सामने आया है। वह विनोद को काफी समय से परेशान कर रुपए की डिमांड कर रही थी। विनोद उसे काफी रुपए दे चुका था, लेकिन उसके बाद भी वह डिमांड कर रही थी।अफसरों को यादव के मोबाइल में शानू राणा की जानकारी मिली। इसके बाद रात में ही युवती को एमआईजी थाने लेकर आया गया। यहां उससे पुलिस अफसर पूछताछ कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही बेटी की शादी की

कुछ दिन पहले ही बेटी की शादी की थी विनोद यादव पहले खजराना में पदस्थ थे। कुछ समय पहले उनका परदेशीपुरा में ट्रांसफर हुआ था, तब से वे वहीं रह रहे थे। बताया जाता है कि कुछ समय पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी।विनोद यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। उन्हें पुलिस विभाग में करीब 17 साल हो गए थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। विनोद का परिवार करीब 10 दिन से हरियाणा गया हुआ था।

Read More :-PM Inaugurated  Railway Stations : 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण

Watch Now:-  नगरपालिका अध्यक्ष को मिला कारण बताओ नोटिस

संबंधित सामग्री

कल भारत खेलेगा अपना 600 वां टेस्ट, गिल ने प्लेइंग 11 के दिए संकेत

खेल

कल भारत खेलेगा अपना 600 वां टेस्ट, गिल ने प्लेइंग 11 के दिए संकेत

भारत 15 अगस्त को अपना 600वां टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा, जिसमें तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज शामिल होंगे।

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

राज्य

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

महाराष्ट्र के नांदेड़ में इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी की वजह से सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बचे। हरसिमरत कौर ने उनकी बहादुरी को सलाम किया।

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

राज्य

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

नोएडा में 16 साल के लड़के ने पिता की हत्या की और बाद में मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना ने समाज को हिला दिया है।

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

राज्य

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, CM धामी ने किया ऐलान

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को CM सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

राज्य

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अमृतसर के प्रताप नगर में पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर गोलीबारी हुई, पुलिस ने जांच शुरू की।