इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान भीषण आग, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

indore-ev-fire-accident-7-killed

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान भीषण आग, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

इंदौर में ev चार्जिंग के दौरान भीषण आग एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

EV charging fire: इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के ब्रिजेश्वरी एनेक्स इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

EV charging fire: EV चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार (EV) रात में चार्जिंग पर लगी थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई और धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

EV charging fire: सिलेंडर ब्लास्ट ने बढ़ाई तबाही

बताया जा रहा है कि घर में मौजूद चार गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मकान में करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। अगर सभी सिलेंडरों में विस्फोट होता, तो नुकसान और अधिक बड़ा हो सकता था।

इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना मौत का कारण

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने के दौरान बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम काम नहीं कर पाया। इसी वजह से परिवार के सदस्य अंदर ही फंसे रह गए और बाहर नहीं निकल सके।

पड़ोसियों ने दिखाई बहादुरी

आग लगने के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

हाल ही में हुई थी घर में शादी

जानकारी के अनुसार, इस परिवार में हाल ही में शादी का कार्यक्रम हुआ था, जिसके चलते कुछ रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे। इस वजह से मृतकों की संख्या अधिक हो गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

संबंधित सामग्री

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

देश-विदेश

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का मामला गहराता जा रहा है। लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की योजना सिया और उसके प्रेमी ने बनाई थी।

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।