देश के सबसे बड़े Airport का उद्घाटन, PM ने की जनता और विपक्ष से अपील

indias-largest-airport-inauguration-pm-modi-appeal

देश के सबसे बड़े Airport का उद्घाटन, PM ने की जनता और विपक्ष से अपील

देश के सबसे बड़े airport का उद्घाटन pm ने की जनता और विपक्ष से अपील

Largest Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टका उद्घाटन किया। दोपहर 12 बजे के बाद एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज-1) का औपचारिक उद्घाटन किया गया। 

Airport का उद्घाटन

11 हजार करोड़ की लागत

एयरपोर्ट के फेज-1 में करीब 3300 एकड़ क्षेत्र में टर्मिनल और रनवे का निर्माण किया गया है। एक रनवे के साथ बने टर्मिनल की सालाना क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। परियोजना के फेज-1 को तैयार करने में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई। यह भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा।

Largest Airport Inauguration: PM की अपील

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा के दौरान लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कल सभी राज्यों के CM से चर्चा हुई है। अच्छी बात हुई। देशवासियों से कहूंगा कि हमें शांत मन से, धैर्य के साथ इस संकट का सामना करना है। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है।PM ने कहा मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

[caption id="attachment_143678" align="alignnone" width="1180"]पीएम नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी[/caption]

सबसे बड़े एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर km में बनना प्रस्तावित है। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर km है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग हो जाएगी। 

आत्मनिर्भर भारत

Largest Airport Inauguration: PM मोदी ने कहा कि हमारे देश में एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस की सुविधा नहीं है। 85% हवाई जहाजों को मेंटेनेंस और मरम्मत के लिए विदेश भेजना पड़ता है। हमारी सरकार ने ठाना है कि इस क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। बड़े पैमाने पर MRO सुविधा बढ़ाई जा रही है। जेवर पर भी ये सुविधा शुरू की जा रही है। इससे कमाई बढ़ेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

[caption id="attachment_143679" align="alignnone" width="1171"]फेज-1 को तैयार करने में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई। फेज-1 को तैयार करने में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई।[/caption]

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर खर्च

PM ने कहा कि हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर बड़ा निवेश कर रही है। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 17 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किया गया है। 2014 में रेलवे में सिर्फ 20000 किमी रूट का बिजलीकरण हुआ था। अब इसे 40 हजार km कर दिया गया है। ब्रॉडगेज से सभी क्षेत्र को जोड़ दिया गया है। कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक ट्रेन चल रही है। 

विपक्ष पर तंज

CM योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा जैसे दलों ने जिस देश व प्रदेश को अपने नकारेपन के कारण डेवलेपमेंट के वाटरनेक के तौर पर छोड़ दिया था। 2002 से लेकर 2017 तक UP ने जलालत झेली है। अराजकता का शिकार रहा है। लेकिन PM के मार्गदर्शन में पिछले 12 सालों के अंदर देश ने और पिछले 9 वर्षो में UP ने जो स्पीड पकड़ी है, उससे वह अपनी नई पहचान के रूप में आगे बढ़ रहा है।

‘पड़ोसियों की हालत खराब’

CM योगी ने कहा कि देश में पेट्रोलियम के दाम स्थिर है। अमेरिका जैसे देशों में पेट्रोलियम के उत्पादों की कीमत बढ़ी हुई है। पड़ोसी देशों में भी ऐसा ही है। वहां के देशों में अव्यवस्था बन चुकी है। पब्लिक में कोटा सिस्टम लागू करना पड़ रहा है, लेकिन भारत में उत्पादन को बनाए रखने और एक्साइज ड्यूटी कम करने का निर्णय लिया गया।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।