Raipur Hadsa Sweepers Dead: गटर की सफाई करने उतरे 3 स्वीपर की दम घुटने से मौत!

hospital-accident-3-sweepers-dead-1-critical-family-protest-raipur

Raipur Hadsa Sweepers Dead: गटर की सफाई करने उतरे 3 स्वीपर की दम घुटने से मौत!

raipur hadsa sweepers dead गटर की सफाई करने उतरे 3 स्वीपर की दम घुटने से मौत

Raipur Hadsa Sweepers Dead: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित हॉस्पिटल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान हादसा हो गाया। टैंक में उतरें 3 सफाईकरर्मियों की जहरीली गैस की वजह से दम घुटने लगा और मौके पर 3 की मौत हो गई। वहीं 1 कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

1 फंसा 3 गए बचाने, मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, 1 सफाई कर्मी टैंक में सफाई करने के लिए टैंक में उतरा था, जो जहरीली गैस की वजह से वो अंदर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर अन्य तीन साथी नीचे उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान और परिजनों का हंगामा

इस हादसे में 3 लोग अनमोल मांझी (25), गोविंद सेंद्रे (35) और सत्यम कुमार (22) की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई।

सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप

परिजनों का आरोप है कि, 'सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतारा गया। जहरीली गैस की आशंका के बावजूद जरूरी सावधानियां नहीं बरती गईं। साथ ही, हॉस्पिटल प्रबंधन पर घटना के बाद जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया गया है।

हॉपिटल प्रबंधन का बयान

हॉस्पिटल प्रबंधन ने 2 की मौत की पुष्टि करते हुए प्रबंधन ने कहा कि,- 'हमारे संस्थान में घटना घटी, जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में आवश्यक रखरखाव कार्य कर रहे तीन श्रमिक शामिल थे।

ये श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से तैनात थे और नियमित कार्य के तहत STP क्षेत्र में प्रवेश किए थे, जहां कार्य के दौरान वे एक गंभीर आपात स्थिति का सामना कर बैठे। इनमें से 2 श्रमिकों की मौत हो गई है।'

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों के साथ-साथ लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे के बाद हुआ।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।